Protests Rise in Jalandhar for Parul’s Justice as Citizens Oppose Police Commissioner | बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में प्रदर्शन: सीपी के खिलाफ 28 को होगा प्रदर्शन, लड़कियां मैदान में उतरी,सोशल मीडिया पर विरोध,नेता विरोध में – Jalandhar News

Actionpunjab
6 Min Read



जालंधर मेंं हुई 13 बच्ची पारूल को इंसाफ दिलाने के लिए बस्ती इलाके में कैंडल मार्च निकाले लोग।

जालंधर में नाबालिग लड़की की हत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई और अरोपी को फांसी की सजा की मांग तुल पकड़ती जा रही है।जिसको लेकर अलग अलग संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कैंडल मार्च निकाल रहे है। टाइगर फोर्स ने के प्रधान जस्सी तल्लण ने शहर के सभी धार्मिक

.

जालंधर के बस्ती इलाके में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। जालंधर के लड़कियों कीओर से पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई की मांग करते प्रदर्शन किया कहा जालंधर में लड़कियां सेफ नहीं तो फिर कहा होगी पुलिस को जागना होगा। जल्द से जल्द इंसाफ की मांग की। वही राज नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। जिनमें जैइंदर कौर, आरती राजपूत,पूर्व सीएम चन्नी,पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पुर्व विधायक शीतल अंगुराल,खुल्लर, के अलावा परिवार के लोगों की मांग है जल्द अरोपी को सजा और पुलिस वालों पर कार्रवाई। लोगों ने कहा कड़ी आलोचना के बाद सीपी पीड़ित के तो गई लेकिन पुलिस वालों पर कार्रवाई करेंगी यह बात गोल मोल कर वहा लौट आई। अमृतपाल मैहरों बोले अमृतपाल मैहरों ने एक आडियों जारी कर बोला वो आ नहीं सकते नहीं तो इसका सोधा लगाने में हम सब आगे होते। उन्होंने कहा परिवार गुरू की फौज निहंग सिंह जत्थेबंदियों से इंसाफ की गुहार लगाए कानून उसको सजा दे न दे निहंग सिंह उसको सजा जरूर देंगे। साथ उन्होंने कहा इस अरोपी ने सिखों का सिर झुकाया इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू बोले

पुर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा जालंधर पुलिस कमिश्नर पीड़ित परिवार के आई तो जरूर लेकिन उन्होंने कहा जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा जांच उस मामल की होती है। जिसके बारे में कुछ पता न हो। पुलिस वाले अरोपी घर गए है वहा बैठ का चाय पी। लड़की की मां ने खुद देखा वो अपने महू से बयान मीडिया को रो रो कर दे रही है फिर भी जांच की बात की जाए तो परिवार को टरकाने की बात है लोगों को गुमराह किया जा रहा सीपी की ओर से अगर वो डिसमिस नही होते तो सीपी धनप्रीत कौर खिलाफ जालंधर में प्रदर्शन होंगे उसकी जिम्मेदार वे खुद होंगी

शीतल अंगुराल बोले नेशनल महिला कमिशन में पुलिस वाले खिलाफ कार्रवाई में डील कर रही सीपी की भी शिकायत करेंगे

पूर्व विधायक भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा वो वूमैंन नेशनल कमीशन में सीपी धनप्रीत कौर के खिलाफ शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा एक घटना वाले दिन वहां पर एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। लोगों के बार बार कहने पर रात एक बजे एक महिला पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंची। दूसरी मौके पर गए चार पुलिस कर्मचारियों में से 2 पुलिस वाले अरोपी के अंदर बैठ चाय पी रहे थे। बोले घर की तलाशी हो गई है।जहां आप की बेटी नहीं है। जब उनको सीसीटीवी दिखाई जा रही थी बेटी इसके घर में गई है बाहर नहीं आई तो फिर पुलिस वाले ने कहा सुबह दस बजे आ कर देखेगे।

अंतिम अरदास के लिए परिवार ने अखंड पाठ साहिब 27 तारीख डाले जाएंगे

परिवार की ओर से बेटी पारुल की आतिमक शांति के लिए पाठ के भोग 27 नंवबर को मिट्ठू बस्ती में 12:30 बजे से 1:30 बजे तक डाले जाएंगे। जिसके अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए गए है।

सोशल मडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल अपने हैंडल पर बोली

सोशल मडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल अपने हैंडल पर बोली जालंधर पुलिस की मुखिया एक लेडी हो वहां पर बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों को प्रदर्शन करने पड़े इससे घटिया बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा पुलिस कमिशनर को सब से पहला काम ही पुलिस वाले डिसमिस करने चाहिए थे। आरोपी को सजा देना कानूनी प्रक्रिया है। उसको भी तेजी से करना चाहिए।

जालंधर में ABVP लड़कियों ने भी सीपी कार्रवाई पर सवाल उठाए

उन्होंने कहा कि सीपी पीड़िता घर पहुंचे वो भी तीन दिन के बाद। जहां आ कर भी परिवार के साथ बंद कमरे में मीटिंग की। कार्रवाई के नाम पर बोली जांच में जो दोशी होगा कार्रवाई होगी। स्टूडेंट बोली जांच किस बात करनी है। हत्या हुई। रेप का प्रयास हुआ। पुलिस वाले तलाशी लेने गए चाय पी रहे थे उस बात का पुरा महल्ला गवाह है तो किस बात की करवानी है सीपी धनप्रीत कौर ने उनकी यह बातें साफ करती है वो पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं करना चाहती जांच के नाम पर उनको बचाने की कोशिश कर रही है वो हम लोग हाेने नहीं देंगे। उन्होंने कहा पंजाब बेटियां सेफ नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *