Punjab sangrur woman murdered running over car grudge After obscene act with girl video viral | पंजाब में कार चढ़ाकर महिला की हत्या: आरोपी ने बच्ची से की थी अश्लील हरकत, मृतका के बेटे ने VIDEO पंचायत को दिया तो निकाली रंजिश – Sangrur News

Actionpunjab
3 Min Read



संगरूर में महिला पर पिकअप चढ़ाकर हत्या की गई, वीडियो सामने आया।

पंजाब के संगरूर में रंजिशन एक महिला पर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी।

.

मृतका की पहचान भजनो देवी (50) के रूप में हुई है। मृतका के बेटे सुखचैन राम ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही गली में एक बच्ची से अश्लील हरकत की थी, जिसकी वीडियो उन्होंने पंचायत के सामने रखा था। इसके बाद से आरोपी उनके परिवार के पीछे पड़ा था।

बेटे सुखचैन ने बताया कि आरोपी सुबह से घात लगाकर बैठा था, जैसे ही मां घर से बाहर निकली उसने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।

सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…

  • महिला पर गाड़ी चढ़ाईः संगरूर में राम नगर बस्ती में रंजिशन एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला पर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी राज कुमार उर्फ राजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
  • बच्ची से अश्लील हरकत का वीडियो हुआ था वायरलः मृतका के बेटे सुखचैन राम ने बताया कि कुछ दिनों पहले गली में खेल रही एक बच्ची के साथ आरोपी राज कुमार द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई। बच्ची से अश्लील हरकत करने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। उसके बाद यह वीडियो की बात पंचायत को बताई गई। तब से आरोपी उनसे रंजिश रखता था।
  • सुबह घर से निकलते ही गाड़ी चढ़ाईः सुखचैन के अनुसार मंगलवार सुबह उसकी मां भजनो देवी जब घर से बाहर निकली तो आरोपी घात लगाकर बैठा था। जैसे ही उसकी मां बाहर निकली तो आरोपी राजकुमार ने पिकअप गाड़ी तेजी से चढ़ा दी। आरोपी यहां तक नहीं रुका वह गाड़ी पीछे लेकर दोबारा भजनो देवी को कुचलकर फरार हो गया। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

2023 में भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका है

थाना सिटी–1 के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। वर्ष 2023 में भी झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में राजीनामा हो गया था।फिलहाल पुलिस ने आरोपी राज कुमार के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *