Punjab roadways Bus canter accident 2 passengers Death15 injured | Fazilka News | फाजिल्का में रोडवेज बस और कैंटर टक्कर: 2 यात्रियों की मौत, 15 घायल, राहगीरों ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल, 40 सवारियां सवार थी – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read


घायलों को बस से बाहर निकालते हुए।

फाजिल्का जिले में मलोट रोड पर गांव टाहलीवाला के नजदीक मलोट से फाजिल्का आ रही रोडवेज बस और कैंटर में आमने सामने से टक्कर हुई है। हादसे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 40 सवारियों में से 15 जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरका

.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

अस्पताल में विलाप करती महिला।

अस्पताल में विलाप करती महिला।

2 यात्रियों की मौत, 15 घायल

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचे थाना अरनीवाला के पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि टाहलीवाला के नजदीक आमने-सामने सरकारी बस और कैंटर में टक्कर हुई है । हालांकि हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि बस सवार 15 सवारियां घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न वाहनों के जरिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

घायल महिला को गोद में उठाकर ले जाता युवक।

घायल महिला को गोद में उठाकर ले जाता युवक।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हालांकि एम्बुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी भी इसमें लगे हुए हैं। घायलों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, कि आखिरकार यह हादसा कैसे हुआ है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

देखिए घटना स्थल और अस्पताल में घायलों की फोटो…

घायलों को बस से बाहर निकालते हुए।

घायलों को बस से बाहर निकालते हुए।

घायल लोगों को शीशे तोड़कर निकाला बाहर।

घायल लोगों को शीशे तोड़कर निकाला बाहर।

घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस कर्मचारी।

घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस कर्मचारी।

घायल महिला को गोद में उठाकर लाता युवक।

घायल महिला को गोद में उठाकर लाता युवक।

घायल महिला को लेकर जाते हुए।

घायल महिला को लेकर जाते हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *