![]()
श्री गुरुद्वारा साहिब से बेअदबी के मामे में कोटकपूरा के थाना सदर पुलिस ने दर्ज केस किया है।
पंजाब में फरीदकोट जिले के गांव जलालेआना स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में आपसी विवाद के चलते पावन स्वरूप की बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। गांव की दो महिलाएं वीरा कौर और कुलदीप कौर आपसी विवाद को निपटाने तथा पावन ग्रंथ की शपथ लेने के लि
.
गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर दोनों महिलाओं ने आपसी तनाव खत्म करने के लिए पावन ग्रंथ की शपथ लेने का फैसला किया था। लेकिन शपथ लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों के बीच फिर बहस और झगड़ा हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की में पावन ग्रंथ के पांच अंग खंडित हो गए। घटना के तुरंत बाद गुरुद्वारा कमेटी ने पुलिस को सूचना दी।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
शिकायत मिलने के बाद डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना सदर कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी महिला वीरा कौर और कुलदीप कौर के खिलाफ बेअदबी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पावन स्वरूप की बेअदबी के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और केस दर्ज कर आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।