Ambedkar Nagar District Hospital will be renovated | अंबेडकरनगर जिला अस्पताल का कायाकल्पहोगा: 8 करोड़ का बजट स्वीकृत, मरीजों-तीमारदारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – Ambedkarnagar News

Actionpunjab
2 Min Read


अम्बेडकरनगर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंबेडकरनगर जिला चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की योजना तैयार की गई है। इसके तहत अस्पताल भवन का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। निर्माण इकाई ने लगभग आठ करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे स्वास्थ्य निदेशालय से स्वीकृति मिल गई है। अब शासन से बजट जारी होने का इंतजार है।

कायाकल्प योजना के तहत मुख्य रूप से वार्डों, नालियों और सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही शौचालयों का जीर्णोद्धार भी शामिल है। अस्पताल परिसर में संचालित मातृ-शिशु कल्याण इकाई (MCH विंग) के जर्जर वार्डों की दीवारें, फर्श, छत और सीढ़ियों की मरम्मत की जाएगी। परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जाएगा और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, क्योंकि नालियों में पानी जमा होने से संक्रामक रोगों का खतरा बना रहता है।

प्रदेश स्तरीय टीम के निरीक्षण के बाद तैयार की

यह योजना बीते माह प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद तैयार की गई है। चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्त ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम ने मई में दो बार निरीक्षण किया था, जिसके बाद यह प्रस्ताव बनाया गया।

अस्पताल में इलाज को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में ‘माई भारत’ साइट के माध्यम से 15 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में रोगियों से बातचीत, उनके साथ व्यवहार, इंजेक्शन लगाना और पट्टियाँ करना जैसे कार्य सिखाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के ‘माई भारत’ ऐप के जरिए भी प्रशिक्षण के लिए छात्र आ रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *