बीजिंग2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

AI जनरेटेड तस्वीर।
चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह रेल हादसा में 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेस्ट ट्रेन, जो भूकंप से जुड़े इक्विपमेंट की जांच कर रही थी, अचानक उन कर्मचारियों से टकरा गई।
हादसा कुनमिंग शहर के लुओयांगजेन रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां रेलवे कर्मचारी एक टर्निंग ट्रैक वाले हिस्से में काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई और टक्कर हो गई।
यह 2011 में हुए ट्रेन हादसे के बाद दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना है। तब ट्रेन हादसे में 40 लोगों की मौत हुई थी।

घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।
ट्रेन भूकंप मापने वाले इक्विपमेंट की जांच कर रही थी
चीन के सरकारी टीवी चैनल CCTV के मुताबिक, टेस्ट ट्रेन नंबर 55537 साइज्मिक (भूकंप मापने वाले) इक्विपमेंट की जांच के लिए चल रही थी। हादसे के तुरंत बाद रेलवे और लोकल प्रशासन ने इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
कुनमिंग रेलवे अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ितों और उनके परिवारों के संवेदना जाहिर की है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
2011 में 40 तो 2021 में 9 लोग मारे गए
चीन दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क चलाता है, जिसकी लंबाई 1,60,000 किलोमीटर से ज्यादा है और हर साल इसमें अरबों लोग टैवल करते हैं। चीन की रेल सर्विस को तेज और सुविधाजनक माना जाता है, लेकिन पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
2011 में झेजियांग प्रांत में हुई एक दुर्घटना में 40 लोगों की मौत हुई थी। 2021 में गांसू प्रांत में भी एक ट्रेन ने कर्मचारियों को टक्कर मारी थी, जिसमें 9 लोग मारे गए थे।
—————
यह खबर भी पढ़ें…
चीन बोला- अरुणाचल हमारा, इस पर भारत का अवैध कब्जा:हम इसे मान्यता नहीं देते; भारत बोला- अरुणाचल हमारा अभिन्न हिस्सा, सच्चाई बदल नहीं सकती

चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है। मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के अवैध तरीके से बसाए अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी। पढ़ें पूरी खबर…