Brijbhushan Sharan Singh will contest the Lok Sabha elections in 2029. | बृजभूषण शरण सिंह 2029 में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: कैसरगंज के पूर्व सांसद ने बलरामपुर में की घोषणा – Balrampur News

Actionpunjab
2 Min Read


सुजीत कुमार | बलरामपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर: कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान नगर के भगवतीगंज क्षेत्र में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने अपनी ‘परिस्थितिजन्य’ सेवानिवृत्ति का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे परिस्थितिजन्य रूप से रिटायर कर दिया गया, जनता ने नहीं। देवीपाटन मंडल की जनता का प्यार मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है।”

बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि पिछले चुनाव में उनकी पार्टी ने उनके पुत्र को टिकट दिया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जनभावना अब भी उनके साथ है। उन्होंने कहा, “जनता की इच्छा का सम्मान करते हुए मैंने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।”

इस अवसर पर पूर्व सांसद ने दीप प्रज्वलित कर कथा का उद्घाटन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जीवन को दिशा देने वाली शिक्षा भी है। उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति को कम से कम एक बार कथा अवश्य सुननी चाहिए। उनके अनुसार, “यह मन, वचन और कर्म को पवित्र करती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।”

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि भागदौड़ भरे समय में कथा सुनना मानसिक शांति का सबसे सरल मार्ग है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को आदर्श बताते हुए कहा कि श्रीमद भागवत मनुष्य के जीवन संघर्षों का समाधान देती है और समाज में प्रेम, सौहार्द और नैतिक मूल्यों की स्थापना करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *