![]()
पलवल में ट्रेन की चपेट में आने से युवती पारुल की मौत हो गई। फाइल फोटो।
पलवल में किठवाड़ी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अलीगढ़ रोड स्थित धान मिल के निकट रहने वाली पायल के रूप में हुई है।
.
जीआरपी के अनुसार, पायल ब्यूटी पार्लर कोर्स कोचिंग से अपने घर लौट रही थी। यह हादसा किठवाड़ी मार्ग पर बने फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ।
जीआरपी जांच अधिकारी धनीराम ने बताया कि उन्हें किठवाड़ी रोड पर रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
शव के पास से मिले कागजातों के आधार पर मृतका की पहचान पायल के रूप में हुई। जीआरपी ने तुरंत पायल के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पायल के परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की।
परिजनों ने बताया कि पायल रोजाना की तरह गुरुवार को भी ब्यूटी पार्लर से लौट रही थी। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।