Breaking News Headlines US China Pakistan Russia Ukraine White House shooting | वर्ल्ड अपडेट्स: व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में घायल महिला सैनिक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Actionpunjab
2 Min Read


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास हुए हमले में घायल हुई नेशनल गार्ड की महिला सैनिक सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ट्रम्प ने बताया कि दूसरे सैनिक की हालत सीरियस है।

ट्रम्प ने कहा कि बेकस्ट्रॉम को प्रतिभाशाली नेशनल गार्ड थीं। ट्रम्प ने बताया कि उन्हें इस हमले के बारे में ठीक उस समय पता चला जब वे थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिकी सैनिकों से वीडियो कॉल करने वाले थे। ट्रम्प ने कहा कि सारा अब हमारे बीच नहीं हैं और उनके माता-पिता इस समय बेहद दुख में हैं।

FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे आतंकी घटना करार दिया है। यह हमला फैरागट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां लाकनवाल कुछ समय तक इंतजार करता रहा और फिर अचानक अमेरिकी समयानुसार दोपहर 2:15 बजे के आसपास उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उसने पहले एक महिला गार्ड को सीने में गोली मारी और फिर सिर में। इसके बाद उसने दूसरे गार्ड पर फायर किया।

उसी समय पास ही मौजूद तीसरे गार्ड ने लाकनवाल पर चार गोलियां चलाई, जिसके बाद हमलावर को काबू कर लिया गया।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *