![]()
लुधियाना में बदमाशों ने जलाए वाहन।
पंजाब के लुधियाना में रात साढ़े 11 बजे EWS कालोनी में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बोतल में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाकर मोहल्ले में फेंका। जिससे एक वैगनआर गाड़ी सहित दो अन्य वाहन जल गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर धा
.
धमाकों और आग की लपटों से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
हमलावरों के पास थी पिस्तौल
कॉलोनी निवासी वरुण ने बताया कि हमलावर पिस्तौल लिए हुए थे। उन्होंने एक युवती पर भी धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने दरवाज़ा बंद कर अपनी जान बचाई। वरुण के अनुसार, यदि पुलिस कुछ देर और लगाती, तो हमलावर घरों में भी आग लगा सकते थे।
हमले में परिवार के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने बताया कि आग की चपेट में आने से कार में रखे पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए।
2022 में पहली मारा था भाई
2022 में सिविल अस्पताल में मारे गए स्वर्ण कुमार की बहन ने बताया कि हमलावरों ने दिन में उन्हें पहंचानकर धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने तेरा एक भाई मारा था, अब दूसरा भी हमारे निशाने पर है। बहन का आरोप है कि आज हमला करने वाले युवक वही हैं जो 2022 के हत्याकांड में नामजद थे और वर्तमान में नशे (चिट्टा) से जुड़े मामलों में ज़मानत पर बाहर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।