बहादुरगढ़ के दिल्ली रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली को रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी।
कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए झज्जर जिला ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार शुरू किए गए अभियान में, ट्रैफिक पुलिस ने बसों, ट्रकों, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों पर
.
गुरुवार को यातायात प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार और उनकी टीम ने इस अभियान का नेतृत्व किया। रिफ्लेक्टर टेप लगाने का उद्देश्य कोहरे के दौरान वाहनों की दृश्यता को बढ़ाना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। कई वाहन चालकों ने स्वयं आगे आकर अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

दिल्ली रोड पर थ्रीव्हीलर को रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी।
धुंध में सुरक्षित ड्राइविंग के दिए सुझाव
इस अवसर पर, यातायात प्रबंधक महेश कुमार ने वाहन चालकों को धुंध और सर्दी के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक-लाइट सही होनी चाहिए। उन्होंने वाहन ड्राइवरों को नियंत्रित गति में वाहन चलाने और सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
उन्होंने फॉग लाइट का सही समय पर उपयोग करने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी।

दिल्ली-रोहतक रोड पर ट्रैक्टर पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी।
वाहन ड्राइवर बरतें सावधानी
निरीक्षक महेश कुमार ने रिफ्लेक्टर टेप और रेडिएटर ग्रिल के महत्व पर भी प्रकाश डाला, ताकि कम रोशनी में भी वाहन आसानी से दिखाई दे सकें। झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम के अनुसार सावधानी बरतें, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।