Fake Cyber Officers Loot Doctor at Gunpoint in Hisar; Two Arrested | Haryana news | हिसार में फर्जी साइबर अफसर बनकर लूटपाट: डॉक्टर को गन पॉइंट पर लिया, धमकाकर बैंक खातों से 2.50 लाख निकलवाए, दो अरेस्ट – Hisar News

Actionpunjab
2 Min Read



हिसार पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपी।

हिसार पुलिस ने साइबर ठगी और लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिवानी के गांव मीरान निवासी रूपेश कुमार और ढाणी कुलेरी

.

जांच अधिकारी एएसआई मांगे राम ने बताया कि यह घटना 29 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 2 बजे हुई थी। भिवानी के औबरा निवासी डॉक्टर पंकज के घर पर करीब 9 युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को साइबर क्राइम गुरुग्राम का अधिकारी बताया और डॉक्टर व उनके साथ मौजूद अन्य युवकों को डराया-धमकाया।

आरोपियों ने हथियार दिखाकर पीड़ितों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें अलग-अलग कमरों में बंद कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। गन प्वाइंट पर धमकाकर उन्होंने पीड़ितों के एटीएम, यूपीआई और बैंक खातों से लगभग 2.50 लाख रुपए जबरन निकलवा लिए।

जबरन क्रिप्टो करेंसी ट्रांसफर कराई

इतना ही नहीं, आरोपियों ने डॉक्टर से कपड़े उतरवाकर उनकी वीडियो भी बनाई। बाद में वे पीड़ितों को बरवाला ले गए, जहां एक अन्य युवक से 600 यूएसडीटी (USDT) की क्रिप्टो करेंसी जबरन ट्रांसफर करवाई गई।

पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, मोबाइल फोन, बैंक डिटेल्स और अन्य सामान बरामद किए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उन पर हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *