Punjab Ludhiana Gang 13 women thieves arrested Raikot | लुधियाना में 13 महिला चोरों का गिरोह गिरफ्तार: रायकोट पुलिस ने चोरी करने की फिराक में घूम रही महिलाओं को पकड़ा – Jagraon News

Actionpunjab
3 Min Read



लुधियाना के रायकोट में पुलिस ने रात में चोरी करने वाली महिलाओं का एक गिरोह पकड़ा है। पुलिस गिरोह की 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं रायकोट में रात को चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रही थी। यह कार्रवाई थाना सदर रायकोट क

.

चौकी इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं बेहद शातिर हैं और वे समूह बनाकर वारदातों को अंजाम देती थीं। उनके चोरी करने का तरीका यह था कि गिरोह की कुछ महिलाएं वारदात वाली जगह के आगे झुंड बनाकर बैठ जाती थीं, ताकि किसी को शक न हो। अन्य महिलाएं मौका मिलते ही दुकानों या घरों के शटर, दरवाजे आदि खोलकर अंदर घुस जाती थी।

सुनसान या बंद घरों में करती थी चोरियां

गुरसेवक सिंह के अनुसार, यह गिरोह आमतौर पर सुनसान या बंद पड़े घरों और दुकानों को निशाना बनाता था, जहां उन्हें कम विरोध का सामना करना पड़े। पुलिस को इस महिला गिरोह के इलाके में घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को पकड़ा गया। उनके खिलाफ धारा 128 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिलाओं के खिलाफ पहले भी 13 मामले दर्ज

जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह की गतिविधियों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने पहले कहां कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान इस प्रकार है:

जीना पत्नी करण, निवासी पट्टी रोड बरनाला

काजल पत्नी पाली, निवासी पट्टी रोड बरनाला

सीमा पत्नी रामू, निवासी पट्टी रोड बरनाला

पिकी पत्नी रवि, निवासी पट्टी रोड बरनाला

रोमन उर्फ रमन पत्नी विक्की, निवासी मिर्च मंडी, राजपुरा

सीमा पत्नी सन्नी, निवासी पट्टी रोड बरनाला

अंगूरी पत्नी दर्शन सिंह, निवासी गली नंबर 05 पट्टी रोड बरनाला, हाल निवासी दाना मंडी, शिमला पुरी, लुधियाना

बंती कौर पत्नी भोपा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 03 बरनाला

रीना पत्नी करनैल सिंह, निवासी पट्टी रोड बरनाला

रोमा पत्नी अजय, निवासी पट्टी रोड बरनाला

पूजा पत्नी बंटी, निवासी मकान नंबर B-7/1593 बरनाला

ऊशा पत्नी सोका, निवासी पट्टी रोड बरनाला

रूमा पत्नी हैप्पी, निवासी पट्टी रोड बरनाला

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *