Punjab Drone activity along Indo-Pak border | Fazilka News | फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर ड्रोन की हलचल: सर्च ऑपरेशन में हेरोइन और ड्रोन बरामद, तारबंदी के पास खेत में गिरे पड़े मिले – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read


खेत से मिले ड्रोन और हेरोइन के पैकेट के साथ पुलिस टीम।

फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान हेरोइन और एक ड्रोन मिला

.

सर्च ऑपरेशन के दौरान फाजिल्का के ओल्ड गट्टी इलाके में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास खेत में हेरोइन का पैकेट और ड्रोन गिरा पड़ा मिला। जिसे फाजिल्का सदर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।

खेत में पड़ा मिला ड्रोन।

खेत में पड़ा मिला ड्रोन।

पुलिस ने बीएसएफ के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया

सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरहद ही इलाके में बीओपी जीजी बेस के नजदीक ड्रोन की मूवमेंट हुई है। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और बीएसएफ के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इतना नहीं इलाके को सील कर दिया गया। हर आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही थी।

खेत में पड़ा मिला हेरोइन का पैकेट।

खेत में पड़ा मिला हेरोइन का पैकेट।

550 ग्राम हेरोइन और ड्रोन मिला

उधर सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें ओल्ड गट्टी इलाके के नजदीक भारत-पाकिस्तान तारबंदी के पास खेत में एक ड्रोन और एक हेरोइन का पैकेट गिर पड़ा मिला। हेरोइन का वजन करीब 550 ग्राम बताया जा रहा है। जिस पर रेडियम पाइप लगी हुई थी।

जबकि हेरोइन के पैकेट से कुछ दूरी पर ड्रोन भी गिरा हुआ था। आशंका है कि हेरोइन की खेप ड्राप करने के बाद ड्रोन में तकनीकी खामी आने से वह गिर पड़ा। फिलहाल पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है, और मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *