![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर की साइड लगने से होंडा सिटी कार पेड़ से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। घटना सेक्टर-8 के पास बीती शाम को हुई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भे
.
मृतक की पहचान संजीव उप्पल निवासी सेक्टर-36 करनाल के रूप में हुई। संजीव कुरुक्षेत्र से अपनी कार में करनाल अपने घर लौट रहा था। संजीव के साथियों ने फोन से उसके एक्सीडेंट की सूचना उसके भाई तक पहुंचाई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया।
ट्रैक्टर ने मारी साइड
राजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई संजीव उप्पल शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे सेक्टर 4 और 8 के चौराहे से उमरी रोड से होता हुआ करनाल आ रहा था। तभी नीले रंग के मार्का फॉर्म ट्रैक्टर (HR97 B 7190) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसके भाई की कार को साइड मार दी।
पेड़ से टकराई कार
इस टक्कर के झटके में कार सड़क से नीचे खदान में पेड़ से टकरा गई। उसके भाई के साथ काम करने वालों ने एक्सीडेंट की सूचना उसे दी। सूचना मिलते ही वह अपनी भाभी बीना के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचा। यहां पूछताछ में सतीश कुमार निवासी सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र ने ट्रैक्टर की वजह से एक्सीडेंट होने की बात कही।
आज होगा पोस्टमॉर्टम
उधर, थाना सदर थानेसर पुलिस ने राजेश कुमार के बयान पर ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस आज संजीव के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपी ड्राइवर को पकड़ा जा सके।