Fatehabad Youth Arrested with Heroin During Anti-Narcotics Action | Haryana News | फतेहाबाद में हेरोइन समेत युवक अरेस्ट: पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, एंटी नारकोटिक्स सेल ने की कार्रवाई – Fatehabad (Haryana) News

Actionpunjab
2 Min Read



फतेहाबाद पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को 6.65 ग्राम हेरोइन सहित अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान दौलतपुर रोड स्थित बैनीवाल कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.

एएनसी सेल प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि एएसआई पवन कुमार अपनी टीम के साथ फतेहाबाद की ऑटो मार्केट से रविदास चौक की ओर नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। जब पुलिस टीम खेमाखाती चौक पहुंची, तो दाईं ओर खड़ा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक मुड़कर तेजी से आगे बढ़ने लगा।

जींस की दाहिनी जेब में थी हेरोइन

युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गौरव बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जींस की दाहिनी जेब से पारदर्शी मोमी पाउच बरामद हुआ, जिसमें 6.65 ग्राम हेरोइन पाई गई।

सिटी थाने में किया गया केस दर्ज सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपी द्वारा अपने कब्जे में हेरोइन रखना धारा 21-बी, 61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *