इंडियन नेवी की पासिंग आउट परेड के बाद अपने परिजनों के साथ दोनों कैडेट।
पंजाब के मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (मोहाली) के दो पूर्व कैडेट्स पारसदीप सिंह खोसा और युवराज सिंह तोमर को इंडियन नेवी में अफसर के रूप में कमीशन किया गया। केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी (INA) में शन
.
फरीदकोट व जालंधर के रहने वाले
फरीदकोट जिले के रहने वाले पारसदीप सिंह खोसा के परिवार वाले एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनकी मां जीजीएस खालसा स्कूल, भालूर की प्रिंसिपल हैं, जबकि पिता गुरु नानक मिशन गर्ल्स कॉलेज, बाघापुराना के डायरेक्टर हैं। वहीं जालंधर के युवराज सिंह तोमर भी शिक्षा से जुड़े परिवार से आते हैं।
उनके पिता डलहौजी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल हैं और मां इसी स्कूल में कोऑर्डिनेटर व मनोवैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। खास बात यह है कि युवराज का छोटा भाई भी वर्तमान में एमआरएसएएफपीआई में प्रशिक्षण ले रहा है।

दोनों युवा अपनी पासिंग आउट परेड के बाद।
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बधाई दी
पंजाब के रोजगार सृजन मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों युवा अफसरों पारसदीप और युवराज को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे देश की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पंजाब का नाम और ऊंचा करेंगे। संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (रिटायर्ड) ने भी दोनों अफसरों को बधाई दी। संस्थान से अब तक कुल 181 कैडेट सेना में कमीशन हो चुके हैं, जिनमें 22 भारतीय नौसेना के अफसर शामिल हैं।