Rajasthan Politics; Madan dilawar- BJP state president Madan Rathour | Baat Khari Hai | शिक्षा मंत्रीजी ने ठेले पर फैलाई ‘झोली’: पत्नी ने मारी रेड, शादीशुदा दूल्हा बाथरूम में छुपा; APO डॉक्टर बाबू का ‘जलवा’ – Rajasthan News

Actionpunjab
7 Min Read


.

राजसमंद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अमरूद के ठेले पर गमछे की झोली बनाकर फैला दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी के महिला संगीत कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गाए गए। उदयपुर में रील बनाने वाले डॉ. अशोक शर्मा को APO किया तो बच्चे गले लगकर रो पड़े। अलवर में दूसरी शादी करने जा रहे शादीशुदा कॉन्स्टेबल को पत्नी ने पकड़ लिया। राजस्थान की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में…

1. शिक्षा मंत्री ने ठेले वाले के सामने फैला दी झोली

झोली फैलाना कोई अच्छी बात नहीं है। लेकिन बड़े लोग झोली भी फैला दें तो चर्चा में आ जाते हैं।

उनके झोली फैलाने को ‘मांगने’ के नजरिए से नहीं देखा जाता। बल्कि फैली हुई झोली उनके कद को फैला देती है।

शिक्षा मंत्रीजी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पूरा लवाजमा साथ था। रोड किनारे हरे-पीले ताजा अमरूद बिकते देखे तो मंत्रीजी का मन चल गया।

सर्दी के मौसम में धूप में बैठकर पके अमरूद पर सेंधा नमक लगाकर खाने का आनंद ही अलग है। यही बात ध्यान में रख मंत्रीजी कार से उतरे। ठेलेवाले के पास पहुंचे।

सारा लवाजमा ठेले के पास जमा हो गया। मंत्रीजी ने अमरूद छांटे। लवाजमा अच्छे अमरूद छांटने लगा। ठेलेवाला पॉलिथीन में अमरूद डालने लगा। मंत्रीजी पर्यावरण संरक्षण की शपथ को याद करते हुए पॉलिथीन को नकार दिया।

ठेलेवाले के पास कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में मंत्रीजी ने गले में डाले गमछे की झोली बनाई और फैला दी।

यह देख एक पुलिसवाला हरकत में आया और उसने भागकर ईको फ्रेंडली थैले का इंतजाम किया। मंत्रीजी की वाहवाही हो रही है। अमरूद का अमरूद..मैसेज का मैसेज।

राजसमंद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रास्ते में गाड़ी रोककर अमरूद खरीदे। गमछे को झोली बनाकर उसी में अमरूद भर लिए। ऑनलाइन पेमेंट किया।

राजसमंद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रास्ते में गाड़ी रोककर अमरूद खरीदे। गमछे को झोली बनाकर उसी में अमरूद भर लिए। ऑनलाइन पेमेंट किया।

2 शादी करते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल

जो लिखने में माहिर होता है, वह शब्दों से खेलता है। गणित का मास्टर अंकों से खेलता है। इसी तरह कानून की ड्यूटी करने वाला कभी-कभी कानून से खेलने लगता है।

अलवर में एक थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने कानून को पोटली में बांधकर खूंटी पर टांगा और गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने होटल में पहुंच गया।

कॉन्स्टेबल पहले से शादीशुदा था। पत्नी 8 साल से पीहर में थी। प्राइवेट नौकरी कर दो बच्चों को पाल रही थी। उसे बिना तलाक दिए ही महाशय पर दूसरी शादी करने का जुनून सवार था।

कॉन्स्टेबल की पत्नी शादी के बाद मुखबिरी का मतलब तो समझ ही गई थी। उस तक सूचना पहुंच गई कि पति फलां होटल में ब्याह रचाने जा रहा है।

पत्नी को आया गुस्सा। बच्चों-रिश्तेदारों और पुलिस को लेकर वह होटल पहुंच गई। कॉन्स्टेबल दुल्हन को लेकर बाथरूम में घुस गया। पुलिस ने उसे निकाला और पाबंद किया।

अलवर में कॉन्स्टेबल जयकिशन शादीशुदा होने के बावजूद तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर रहा था। पत्नी ने दबिश दी तो महिला के साथ बाथरूम में छुप गया।

अलवर में कॉन्स्टेबल जयकिशन शादीशुदा होने के बावजूद तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर रहा था। पत्नी ने दबिश दी तो महिला के साथ बाथरूम में छुप गया।

3. रील वाले डॉक्टर साहब

वे अगर डॉक्टर नहीं होते तो फिल्मों में दिखाई देते। कलाकार नहीं बन सके लेकिन कलाकारी में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनकी पोस्टिंग उदयपुर के एक गांव में है।

CMHO की शिकायत पर उन्हें एपीओ कर दिया गया। शिकायत में लिखा गया कि डॉक्टर का व्यवहार ठीक नहीं है। यह बात भी निकलकर आई कि हॉस्पिटल के सामने अवैध तरीके से मेडिकल की 2 दुकानें चल रही थीं।

जिनके खिलाफ डॉक्टर साहब ने शिकायत नहीं की। उनकी ड्यूटी थी। शिकायत की जानी चाहिए थी। वजह जो भी हो, डॉक्टर बाबू एपीओ हो गए।

कभी-कभी बदनामी के बाद ही नाम मिलता है। डॉक्टर साहब के साथ ऐसा ही हुआ। रील बनाने के शौकीन डॉक्टर साहब की रीलें मार्केट में घूमने लगी।

रील ऐसी कि हर कोई मुरीद बन जाए। आदिवासी मरीजों को टोना-टोटका छोड़ सही इलाज कराने वाला वीडियो मिला। बीड़ी पीने वाले मरीज से उलझने और उसके तर्क पर हंसने का वीडियो मिला।

रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी दूर-दूर से आने वाले मरीज, बच्चे सब उन्हें चाहते हैं। साहब ने बताया कि एपीओ होकर जयपुर जाना पड़ेगा तो बच्चे उनके पास आकर बिलखने लगे। अटैंडेंट रोने लगे। स्टाफ के आंसू निकल पड़े।

डॉक्टर बाबू ने एक ही बात कही- सोमवार तक हूं, इलाज के लिए संपर्क कर लो। इसके बाद पता नहीं जिंदगी कहां ले जाए।

उदयपुर के बड़गांव हॉस्पिटल में तैनात डॉ. अशोक शर्मा के एपीओ होने और जयपुर जाने की बात सुनकर बच्ची रोने लगी। उसकी मां और स्टाफ के लोग भी भावुक हो गए।

उदयपुर के बड़गांव हॉस्पिटल में तैनात डॉ. अशोक शर्मा के एपीओ होने और जयपुर जाने की बात सुनकर बच्ची रोने लगी। उसकी मां और स्टाफ के लोग भी भावुक हो गए।

4. चलते-चलते

एक बड़ी पार्टी को बार-बार मिलने वाली हार का सही एनालिसिस करना चाहिए। उनका तर्क है कि वोटों की चोरी करके एक पार्टी जीत जाती है।

अब जरा पाली चलिए। वहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी का समारोह चल रहा है। आज ही शादी है।

प्रदेशाध्यक्ष ​​साहब ने शादी के लिए जो टैंट लगवाया उसमें भगवा रंग खूब नजर आ रहा है। लेडीज संगीत में भी जो गीत बजा वह था- हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए।

विचारधारा की बात है। हर जगह नजर आनी चाहिए। हर काम में नजर आनी चाहिए। फिर चाहे कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय पर हो या फिर घर में। समर्पित कार्यकर्ता ऐसे ही होते हैं।

पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी का टैंट। यहां लेडीज संगीत में देशभक्ति के गीत सुनाई दिए।

पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी का टैंट। यहां लेडीज संगीत में देशभक्ति के गीत सुनाई दिए।

वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल मुलाकात होगी…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *