This time the Taj Mahotsav will be held in the Selfie Point grounds. | इस बार सेल्फी पॉइंट के मैदान में होगा ताज महोत्सव: 34 साल बाद बदला ताज महोत्सव का स्थान, इस बार शिल्पग्राम में नहीं होगा – Agra News

Actionpunjab
3 Min Read


34 साल बाद ताज महोत्सव का स्थान बदला है। इस बार शिल्पग्राम में नहीं बल्कि सेल्फी पॉइंट के पास खाली मैदान में होगा। आयोजित समिति ने यहां लगभग 5 एकड़ जमीन ली है। शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल बनाने का कार्य का कार्य चल रहा है। यह कार्य लगभग 2 साल चलेगा। आधी

.

शिल्पग्राम का पूरा परिसर खुदा पड़ा है। ऐसे में इस बार यहां ताज महोत्सव का आयोजन हो पाना संभव नहीं₹। लिहाजा आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि किसी अन्य स्थान पर आयोजन किया जाए। इस तय किया गया कि आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास खाली पड़ी जमीन पर 18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन करा लिया जाए।

इस बार शिल्पग्राम में नहीं होगा ताज महोत्सव

इस बार शिल्पग्राम में नहीं होगा ताज महोत्सव

50 रुपये होगी एंट्री फीस ताज महोत्सव स्थल में एंट्री फीस 50 रुपये प्रति व्यक्ति (3 साल से ऊपर) रखी गयी है। शिल्प मेला के अन्तर्गत लगायी जाने वाली अस्थाई स्टालों की दरों में लगभग 10% की वृद्धि की गयी है। पार्किंग की व्यवस्था कलाकृति मैदान में की जाएगी।

यहां भी होंगे आयोजन सदर बाजार, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, ग्यारह सीढ़ी और फतेहपुरसीकरी और बटेश्वर आदि स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन होंगे, जिसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुखता से बड़े कलाकारों के भी जल्द चयन करने के निर्देश दिए गये। ताज महोत्सव 2026 की थीम निर्धारित करने के लिए जल्द ही आमजन से सुझाव मांगे जाएंगे।

शिल्पग्राम स्थित इसी रोड के पास है सेल्फी पॉइंट मैदान।

शिल्पग्राम स्थित इसी रोड के पास है सेल्फी पॉइंट मैदान।

आय बढ़ाने को ढूंढे जाएं नए स्पांसर: मंडलायुक्त स्पांसरशिप/प्रायोजकों के माध्यम से समिति की आय बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए नये स्पांसर ढूंढ़े जाएं। साथ ही विज्ञापन के लिए भी एप्रोच किया जाए। उन्होंने मेला स्थल व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नगरायुक्त और टेंडर समिति की अध्यक्ष एडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिए कि ताज महोत्सव के सभी स्थलों का संयुक्त निरीक्षण सभी व्यवस्थाएं और जनसुविधाएं दुरूस्त कर ली जाएं। लाइटिंग, साज सज्जा, प्रचार प्रसार, कलाकारों के चयन से संबंधित सभी निविदाएं दिसंबर के पहले सप्ताह में ही जारी किए जाएं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समिति से संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडलायुक्त

शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडलायुक्त

शिल्पग्राम में निर्माण कार्य चलने के कारण स्थान परिवर्तन किया गया है। इस बार आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास ताज महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया है। शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडलायुक्त

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *