SP held a meeting regarding SIR form | सपा ने SIR फॉर्म को लेकर बैठक की: प्रक्रिया तेज करने को लेकर की चर्चा, जिला प्रभारी ने ब्लॉक प्रभारियों को दिए निर्देश – Barabanki News

Actionpunjab
2 Min Read


सरफराज वारसी| बाराबंकी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी ने SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बाराबंकी शहर के सिविल लाइन स्थित एक आवास पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज़ अयाज़ अहमद ने की।

यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा ब्लॉक स्तर पर गठित प्रदेश कार्यकारिणी के प्रभारियों को दिशा-निर्देश देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने आवास पर इसकी समीक्षा और संचालन किया।

बैठक में सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे ब्लॉक स्तर पर लगातार निगरानी रखें। उन्हें SIR फॉर्म भरवाने में लोगों की मदद करने और संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों व समाजसेवियों के साथ समन्वय बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने को कहा गया। फॉर्म भरने में आने वाली दिक्कतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक में महासचिव हिमांशु यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, चेयरमैन इरशाद कमर, हफीज भारती, डॉ. विकास यादव, सरताज चौधरी, श्रीमती कुसुम लता सिंह, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, सुरेश गौतम, अदनान चौधरी, सूरज यादव गामा, तुषार यादव, हुमायूं नईम खान, मौलाना असलम कासमी, मौलाना इजरायल, चौधरी फरजान उस्मानी, हशमत अली गुड्डू, आशीष सिंह आर्यन सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *