Breaking News LIVE Updates | भास्कर अपडेट्स: भारत में A320 विमानों का सॉफ्टवेयर अपडेट पूरा हुआ; एअर इंडिया के 9 विमानों में अपडेशन की जरूरत नहीं पड़ी

Actionpunjab
1 Min Read


नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमान नियामक डीजीसीए ने बताया कि भारत में A320 विमानों के सॉफ्टवेयर के अपडेट का काम पूरा हो गया है। भारत में इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास ऐसे कुल 338 विमान चिह्नित किए गए थे। 323 इस्तेमाल किए जा रहे हैं, 6 का रखरखाव चल रहा है। एअर इंडिया के 9 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत नहीं पड़ी।

आज की अन्य बड़ी खबरें..

पूर्वोत्तर के रेलवे ब्रिज की सेफ्टी के लिए पानी में रोबोटिक गार्ड तैनात

पूर्वोत्तर भारत के रेल पुलों की सुरक्षा के लिए एनएफ रेलवे ने पहली बार अंडरवाटर रोबोटिक व्हीकल (आरओवी) तैनात किए हैं, जो नदी के तल तक जाकर पुलों की नींव, पायों और संरचना की गहराई से जांच कर रहे हैं। इसकी शुरुआत सराईघाट रेल-सह-सड़क पुल से हुई, जहां रोबोटों ने ब्रह्मपुत्र के नीचे हाई-रेजोल्यूशन इमेजिंग, 3डी मैपिंग और संरचनात्मक मजबूती का विश्लेषण किया।

ये आरओवी लाइडर से 3डी मॉडल, थर्मल इमेजिंग, जीपीआर से मिट्टी-चट्टान जांच और यूपीवी से कंक्रीट की मजबूती मापते हैं। अब तक 13 पुल सुरक्षित पाए गए और 2025-26 में 34 पुलों की जांच का लक्ष्य है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *