‘International Gita Festival’ organised in Jaipur | जयपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन: 500 विद्यार्थी हुए शामिल; डॉ. सौम्या गुर्जर ने बच्चों को उत्कृष्ट कला के प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में सोमवार को गीता जयंती के अवसर पर ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य विषय ‘भगवद्गीता- जीवन का आध्यात्मिक प्रकाश’ था। यह आयोजन भगवद गीता के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया, जि

.

समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर थीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. गुर्जर ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट कला के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

महोत्सव में जयपुर के 30 प्रमुख विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महोत्सव में जयपुर के 30 प्रमुख विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

गीता जयंती के दिन, एकादशी पर, गुप्त वृन्दावन धाम में पूरे दिन गीता पारायण, गीता यज्ञ, गीता दान और विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में, आगामी कार्यक्रमों के लिए इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड का भी शुभारंभ किया गया।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने इस अवसर पर कहा,

QuoteImage

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जयपुर और राजस्थान के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए गीता-आधारित शिक्षा और संस्कारों का प्रेरणास्रोत बनेगा।

QuoteImage

इस महोत्सव में जयपुर के 30 प्रमुख विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने गीता श्लोक गायन, वैदिक वेशभूषा, शास्त्रीय नृत्य-नाटक जैसी समूह प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *