Haryana Married woman dowry harassment commits suicide | Faridabad News | फरीदाबाद में दहेज प्रताड़ना से विवाहिता ने की आत्महत्या: पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, पति समेत सास-ननद पर FIR – Ballabgarh News

Actionpunjab
4 Min Read


फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र की सोना कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की समय रहते दी गई सूचना ने मामले का रुख बदल दिया, क्योंकि मृतका के ससुराल पक्ष ने परिजनों के पहुंचने से पहले ही

.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम यात्रा की तैयारी रुकवाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पति विकास के साथ शालिनी का फाइल फोटो।

पति विकास के साथ शालिनी का फाइल फोटो।

2 साल पहले हुई थी शादी

बदरपुर बॉर्डर निवासी रोहित ने बताया कि उसकी बहन शालिनी (25) की शादी 23 नवंबर 2023 को पल्ला की सोना कॉलोनी में रहने वाले विकास से हुई थी। विकास एक निजी फैक्ट्री में गाड़ी चलाने का काम करता था। उसने कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। रोहित के अनुसार शादी के बाद से ही शालिनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति, सास और ननद उससे बार-बार मायके से पैसे लाने की मांग करते थे।

पैसों की मांग कर रहे थे ससुराल वाले

विकास का परिवार किराए के मकान में रहता है और दूसरी जगह प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए भी शालिनी पर पैसों का दबाव बढ़ा दिया गया था। लगातार बढ़ रही प्रताड़ना से परेशान शालिनी ने शनिवार को अपने भाई रोहित को फोन कर शाम को उसे लेने आने के लिए कहा था। लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

मामले की जनकारी देता शालिनी का भाई रोहित।

मामले की जनकारी देता शालिनी का भाई रोहित।

भाई को दी आत्महत्या की जानकारी

कुछ देर बाद शालिनी के पति विकास ने रोहित को फोन पर बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही रोहित परिवार के साथ पल्ला के लिए रवाना हो गया। लेकिन इस दौरान ससुराल पक्ष ने बिना परिजनों का इंतजार किए, फंदे से शव उतार लिया और अर्थी मंगवाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

पड़ोसी बने घटनाक्रम के गवाह

अचानक हो रही अंतिम संस्कार की तैयारी पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्हें जानकारी मिली कि महिला ने फांसी लगाई है, लेकिन ससुराल पक्ष जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा है। इस पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रुकवाई अंतिम संस्कार की तैयारी

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि शालिनी की आत्महत्या भी संदिग्ध है, क्योंकि उसे लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

भाई की शिकायत पर पति समेत 3 पर FIR

जांच अधिकारी जयकिरण के अनुसार मृतका के भाई की शिकायत पर पति विकास, सास सुमन और ननद किरण के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *