Haryana Vehicle thief arrest 2 bikes Scooty recover | Mahendragarh News | महेंद्रगढ़ में वाहन चोर गिरफ्तार: 2 बाइक और स्कूटी बरामद, पीजी-बस स्टैंड से चुराई, तहसील पार्किंग चोरी की स्कूटी – Mahendragarh News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वाहन चोर।

महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया था, जिससे दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को पकड़ा

.

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में तीन वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी की गई तीनों वाहन- दो बाइक और एक स्कूटी बरामद कर ली हैं।

महिला की स्कूटी लेकर फरार

पहली वारदात WCDPO कार्यालय, तहसील कैंपस से संबंधित है। यहां कार्यरत एक महिला सुपरवाइजर ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला सुबह 9 बजे अपनी स्कूटी कार्यालय की पार्किंग में खड़ी करके गई थी, लेकिन शाम को वापस आने पर स्कूटी गायब मिली।

पीजी के बाहर से ले गया बाइक

दूसरी शिकायत दिनेश कुमार, निवासी अटेला कलां, जिला चरखी दादरी ने दर्ज कराई थी। दिनेश कोचिंग के लिए महेंद्रगढ़ आया था और मोहल्ला सैनीपुरा में एक पीजी में रहता था। उसने बताया कि सुबह 10 बजे वह अपने दोस्त राहुल को बस स्टैंड से लेने गया था और वापस आकर बाइक पीजी के पास खड़ी कर दी थी। दोपहर 1 बजे जब वह कोचिंग के लिए निकला तो बाइक वहां नहीं थी।

बस स्टैंड से चुराई बाइक

तीसरी वारदात वजन सिंह, निवासी खेड़ा बवानिया की शिकायत पर आधारित है। उन्होंने बताया कि उनकी बाइक बस स्टैंड परिसर के पार्क में खड़ी थी। शाम साढ़े 8 बजे ड्यूटी से वापस आने पर उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *