Rajasthan kota Dainik Bhaskar Police Pride Award 2025 | दैनिक भास्कर पुलिस प्राइड अवार्ड: कोटा और बूंदी के 100 अफसर व जवानों को सम्मानित किया – Kota News

Actionpunjab
4 Min Read


दैनिक‎ ‎भास्कर व ‎‎आकाश ‎‎इंस्टीट्यूट की ओर से सोमवार को पुलिस प्राइड अवॉर्ड ‎होटल कंट्री इन एंड सुइट्स बाय‎रेडिसन में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि आईजी राजेंद्र गोयल, संभागीय‎ आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल,‎कलेक्टर पीयूष समारिया, एसपी ‎सिटी तेजस्वीनी ग

.

समारोह में संभाग‎ के 100 से अधिक जांबाज पुलिसकर्मियों को‎ अलग-अलग श्रेणियों में उच्च ‎प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया‎। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सोनी‎ ने किया। कार्यक्रम के दाैरान एडिटर सर्वेश शर्मा ओर जीएम अभिषेक सोनी ने अतिथियों का सम्मान किया।

दैनिक‎ ‎भास्कर व ‎‎आकाश ‎‎इंस्टीट्यूट की ओर से सोमवार को पुलिस प्राइड अवॉर्ड ‎होटल कंट्री इन एंड सुइट्स बाय‎रेडिसन में किया गया।

दैनिक‎ ‎भास्कर व ‎‎आकाश ‎‎इंस्टीट्यूट की ओर से सोमवार को पुलिस प्राइड अवॉर्ड ‎होटल कंट्री इन एंड सुइट्स बाय‎रेडिसन में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मान से ऐसे काम करने की भावना बढ़ती है। ओर दूसरे लाेगाें काे भी इससे सीखने का मिलता है। मैं यहां नया आया हूं। भास्कर के इस कार्यक्रम काे देखकर बहुत खुश हूं। मैं यहां शहर के कई लाेगाें से मिल पाया हूं।

आईजी राजेंद्र गोयल ने कहा कि समाचार पत्र से पब्लिक का जुड़ाव बहुत अधिक हाेता है। इसलिए पुलिस के ऐसे काम भी प्रकाशित हों, जिससे पुलिस की कार्यशैली का पता चले। क्योकि पुलिस के ऐसे कई काम होतें हैं, जाे जनता के पास पहुंच ही नहीं पाते हैं। पुलिस का एक कांस्टेबल काेई गलत काम करता है ताे इससे पूरी पुलिस बदनाम होती है। उन्होंने सम्मानित हाेने वाले पुलिस के जवान ओर अधिकारियों से कहा कि इसके बाद हमारी जिम्मेदारी ओर अधिक बन जाती है। इसलिए हमें और सजग रहने की आवश्यकता है।

समारोह में संभाग‎ के 100 से अधिक जांबाज पुलिसकर्मियों को‎ अलग-अलग श्रेणियों में उच्च ‎प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया‎।

समारोह में संभाग‎ के 100 से अधिक जांबाज पुलिसकर्मियों को‎ अलग-अलग श्रेणियों में उच्च ‎प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया‎।

श्रीकुलम शक्तिपीठ की महामंडलेश्वर नीति अंबा ने कहा कि सब लाेग पूर्वा ग्रह में नहीं जाए। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़े। दैनिक भास्कर शहर में लाेगाें काे पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने की बात करता है।

सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम​​​​​​​ ने कहा कि पुलिस ओर मीडिया रेलवे पटरी के समान हैं। अगर अलग हाे जाएं ताे एक्सीडेंट हाेगा ओर पास आ जाएं तब भी एक्सीडेंट हाेगी। इसलिए दोनों​​​​​​​ काे सामांतर चलना जरुरी है। कलेक्टर पीयूय समारिया ने कहा कि मीडिया की समाज में विशेष भूमिका रहती है। एसआईआर में मीडिया ने ही काम आसान किया है। यह समय-समय पर लाेगाें काे जागरुक करते रहे, इसलिए अब एसआईआर पूरी हाेने के कगार पर है।

यह थे कार्यक्रम के सहभागी

आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित,चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विशाल माथुर,सीनियर मेनेजर कॉरपोरेट कम्युनिकेशन शंशाक राजावत,डीसीएम श्रीराम लिमिटेड एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड रेजिडेंट हेड वीनू मेहता,कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड चीफ एक्सिक्यूटिव ऑफिसर शांतनु भट्टाचार्य, अग्रवाल डायमंड एंड ज्वेलर्स डायरेक्टर के ओम जैन सर्राफ, जौहरी जेम एंड ज्वेलर्स डायरेक्टर पंकज सोनी,जसपाल सिंह अलहुवालिया फिटनेस इनफ्लुऐस,शिव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल डायरेक्टर नरेश गुप्ता, रॉयल रकाब डायरेक्टर नीतेश भंडारी, दीप चंद गिर्राज प्रसाद ज्वेलर्स के नवीन गर्ग, अमित प्रॉपर्टी एंड डेवलपर्स के अमित सेनी।

ज्योति बाल विद्या मंदिर डायरेक्टर सत्यम पारीक, बाबू टी स्टॉल डायरेक्टर बाबू प्रजापति, एलएनए इंफ्रा के प्रोजेक्ट हेड सुभाष चौधरी, धनलक्ष्मी प्रॉपटी के परिवेश नायक, गोविंद एडवरटाइजिंग के दिलीप वधवा, पारेता स्टील के डायरेक्टर विनोद पारेता, फाउंडर इन्वेस्ट फॉर आज कल के अनंत लड्डा ,एम डी इवेंट डायरेक्टर कमल शर्मा, सत्कार ग्रुप के डायरेक्टर राजीव गुप्ता, कंट्री इन एंड सूट्स के जनरल मैनेजर चंदन, आर्डिनरी टू ब्रांड के डायरेक्टर राजकमल, नेशनल टेलर के डायरेक्टर सदाकत हसैन एवं शादाब हसैन तृप्ति कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर नरेंद्र मीणा ओर सेंट पॉल स्कूल बूंदी के फादर रॉबिन अर्कले शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *