ambala-passenger-assault-lucknow-chandigarh-express-rpf-investigation | Ambala News | लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस में अंबाला के यात्री से मारपीट: बरेली जा रहा था, सीट तक जाने के पीछे हुए विवाद; चैन पुलिंग कर उतरे आरोपी – Ambala News

Actionpunjab
3 Min Read


AI द्वारा तैयार किया गया प्रतिकात्मक फोटो

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यात्री कपिल शर्मा, जो बरेली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे, ने आरोप लगाया है कि यात्रा शुरू होते ही कुछ सहयात्रियों ने उनसे सीट को लेकर झगड़ा किय

.

सीट को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में बदला मामला

घटना 29 नवंबर की बताई जा रही है। यात्री कपिल शर्मा के अनुसार, वे जैसे ही अंबाला कैंट स्टेशन से ट्रेन में चढ़े, उन्हें अपनी सीट तक पहुँचने में कुछ यात्रियों से दिक्कत हुई। सीट पर जाने को लेकर बहस शुरू हुई और कुछ ही क्षण में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ यात्रियों ने उन्हें धक्का देकर मारपीट की और धमकाया।

कपिल ने बताया कि वे अकेले थे, जबकि आरोपियों की संख्या 3 से 4 थी। इससे वे अपना बचाव भी ठीक से नहीं कर पाए।

लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का फाइल फोटो

लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का फाइल फोटो

रेल मदद पर की शिकायत, पर कोई तत्काल कार्रवाई नहीं

पीड़ित यात्री ने बताया कि उन्होंने तुरंत “रेल मदद” हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, ट्रेन पहले ही चल चुकी थी और मारपीट करने वाले यात्रियों ने हालात खराब होते देख चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और अगले स्टेशन से उतरकर मौके से फरार हो गए।

कपिल के अनुसार, उन्होंने उम्मीद की थी कि पुलिस मौके पर पहुंचेगी या ट्रेन को कंट्रोल के माध्यम से रोका जाएगा, लेकिन किसी प्रकार की त्वरित कार्रवाई नहीं हो सकी।

अब सोशल मीडिया के जरिए दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित यात्री कपिल शर्मा ने मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर भी साझा की। उन्होंने इस पोस्ट में रेल मंत्री, रेल मंत्रालय, उत्तर रेलवे और अंबाला डिवीजन को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अंबाला के DRM कार्यालय ने RPF अंबाला को मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब RPF उन यात्रियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने विवाद को बढ़ाया और मारपीट की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *