गोंडा1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोंडा जिले के हारीपुर स्थित एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज में बीएमएस सेकंड सेमेस्टर की छात्रा महावीस खानम की मौत हो गई है। छात्रा के पिता जाहिन खान ने इसे हत्या बताते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पिता जाहिन खान ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी हमेशा खुश रहती थी और उसने कभी कोई शिकायत नहीं की है।
जब वे कॉलेज पहुंचे, तो उनकी बेटी अपने कमरे में मृत पाई गई। उन्होंने आशंका जताई कि उसे मारकर लटकाया गया है। पिता के अनुसार, उनकी बेटी के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे, जो आत्महत्या की संभावना को खारिज करते हैं। जाहिन खान ने पुलिस से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम कराने की भी अपील की ताकि सच्चाई सामने आ सके।

जाहिन खान ने कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि उन्हें कॉलेज से फोन आया था कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। जब उन्होंने वजह पूछी, तो कॉलेज के लोगों ने ‘सुसाइड का मामला’ होने की बात कही, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कॉलेज ने उन्हें सिर्फ मौके पर आने और पुलिस की जांच का हवाला दिया।
जाहिन खान ने कहा कि कॉलेज के अस्पष्ट जवाबों से उन्हें लगा कि उनकी बेटी अब जीवित नहीं है, इसीलिए उन्हें पूरी बात नहीं बताई जा रही थी। इसके बाद मैं यहां पर पहुंचा। खिड़की से देखा तो उसकी बॉडी लटक रही थी। पैर उसका जमीन पर झूल रहा था। कोई अगर सुसाइड करता है उसका पैर जमीन से नहीं झूलता है।

सुसाइड की वजह क्या है वह भी बताएं। अगर किसी की वजह से किया है तो उसको सजा दी जाए। पिता ने आगे कहा कि हमारी बच्ची क्लास नहीं गई थी, तो कॉलेज की जिम्मेदारी बनती थी किसी को बताना चाहिए था कि बच्ची की तबीयत नहीं ठीक है वह पढ़ने के लिए नहीं जा रही है या कोई और वजह है जिसके कारण वह नहीं जा रही है।
मैं यहां आता, लेकिन हम लोगों को कुछ नहीं बताया गया। हमारी बच्ची यहां से घर आती जाती थी। मैं भी ला करके यहां पर छोड़ता था हंसी-खुशी बात होती थी। कॉलेज प्रशासन के द्वारा मरने से पहले मुझे कुछ नहीं बताया गया। मैं कह रहा हूं कि अगर बच्ची हमारी बीमार थी तो हमको सूचना दी जाती।
मैंनें खुद अपने हाथों से अपनी बच्ची के बॉडी को उतारा है कमरे में कुछ नहीं मिला है ना ही कमरा मुझे दिखाया गया। मुझे लग रहा है कि मेरी बच्ची को मार करके उसको लटका दिया गया है। अगर ऐसा नहीं है अगर उसने सुसाइड किया है। तो उसको सामने लाएं जिसकी वजह से मेरी बेटी ने सुसाइड किया है। उसकी सजा दी जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। मेरी बच्ची यहां पर हॉस्टल में रहती है कॉलेज के खिलाफ तहरीर लिख करके दे दी है।