A hut caught fire in Lalitpur | ललितपुर में झोपड़ी में आग लगी: पीड़ित ने 6 लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया – Lalitpur News

Actionpunjab
2 Min Read


कुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर के मोहल्ला तालाबपुरा में एक झोपड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामस्वरूप साहू ने छह लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर टपरा जलाने और प्लाट पर कब्जा करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में डीआईजी को ज्ञापन सौंपा है।

रामस्वरूप साहू के अनुसार, मोहल्ला तालाबपुरा में उनकी बहू के नाम पर 20×60 वर्गफीट का एक प्लाट है। इस प्लाट पर उन्होंने जानवरों को बांधने के लिए एक झोपड़ी बनाया हुआ था। जहां वे अपने पशु रखते थे और खुद भी वहीं रुकते थे। यह घटना 1 दिसंबर की रात को हुई, जब झोपड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया।

रामस्वरूप ने डीआईजी को दिए ज्ञापन में बताया कि 1 दिसंबर की रात जब वह भोजन करने घर गए थे और उनकी पत्नी सुमन पशुओं को चारा डालने गई थीं, तब उन्होंने छह लोगों को टपरे के पास पेट्रोल छिड़कते देखा। जब सुमन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और माचिस की तीली लगाकर टपरे में आग लगा दी। आरोपियों ने प्लाट पर कब्जा करने और विरोध करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी भी दी।

सुमन के शोर मचाने पर रामस्वरूप, उनके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद जलते हुए टपरे से पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *