Drinking water will reach every house in the East and South zones | ईस्ट और साउथ जोन में हर घर पहुंचेगा पेयजल: कानपुर में 316.78 करोड़ की पाइपलाइन विस्तार योजना को मंजूरी – Kanpur News

Actionpunjab
1 Min Read


योगी सरकार ने कानपुर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अटल नवीकरण एवं शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत 2.0) के तहत ईस्ट और साउथ सर्विस डिस्ट्रिक्ट में पाइपलाइन विस्तार परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। लगभग ₹316.78 करोड़ की इस महत्वा

.

भारत सरकार का 7610.32 लाख का रहेगा योगदान

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि परियोजना के लिए भारत सरकार का 7,610.32 लाख, राज्य सरकार का 18,264.77 लाख और नगर निगम कानपुर का 4,566.19 लाख का योगदान रहेगा। इस योजना के पूरा होने के बाद शहर के 33 वार्डों को सीधा लाभ मिलेगा और ईस्ट एवं साउथ क्षेत्र में पेयजल कवरेज 100% तक पहुंच जाएगा।

नेटवर्क विस्तार के बाद जलापूर्ति अधिक नियमित होगी

सरकार का मानना है कि नई पाइपलाइनों और नेटवर्क विस्तार के बाद जल आपूर्ति अधिक नियमित होगी और जलजनित रोगों में भी ठोस कमी आएगी। इस परियोजना से कानपुर की शहरी पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ लाखों नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *