सोनीपत में एक प्रवासी मजदूर पर फायरिंग की गई है। मजदूर काम से घर लौट रहा था।
सोनीपत में एक प्रवासी मजदूर पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मजदूर काम से घर लौट रहा था। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आध
.
ड्यूटी से लौट रहे युवक पर अचानक गोलीबारी, हाथ में लगी गोली
यूपी के अलीगढ़ के गांव जिरौली के रहने वाले शहवाज पुलिस को शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में कुमासपुर गाँव में किराए के मकान पर रह रहा है और वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर कमरे की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह गाँव कुमासपुर में एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा, एक युवक अपने घर के गेट से कार बाहर निकाल रहा था।
शहवाज के अनुसार, वह युवक अचानक कार से उतरा और पहले एक हवाई फायर किया, जबकि दूसरा फायर सीधे उसकी ओर दाग दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और दर्द से चीखने पर आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

आरोपी ने पहले एक हवाई फायर किया, जबकि दूसरा फायर सीधे उसकी ओर दाग दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और दर्द से चीखने पर आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल को खानपुर मेडिकल किया रेफर
गोली लगने के बाद शहवाज को उसके परिचित तुरंत सरकारी अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे BPS खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल शहवाज ने अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को अपनी लिखित शिकायत देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची, FSL को बुलाया, मेडिकल रिपोर्ट हासिल
डायल 112 से सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और FSL टीम को मौके का निरीक्षण करने की जानकारी दी। इसी दौरान सरकारी अस्पताल से रुक्का और MLR प्राप्त हुआ,जिसमें गोली लगने की पुष्टि दर्ज थी।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घायल के खानपुर रेफर होने की सूचना पर ASI संदीप अस्पताल पहुंचे और गेट पर ही शहवाज से मुलाकात कर उसका बयान लिया। शहवाज द्वारा दी गई लिखित दरखास्त और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना को धारा 109 BNS के तहत अपराध मानते हुए थाना बहालगढ़ में मामला दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस की स्पेशल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और इलाके के मजिस्ट्रेट को ईमेल और डाक से भेजी। मुकदमे की नकल और तहरीर जांच अधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।