![]()
आखिरी बार सीसीटीवी में दिखा इंद्रजीत सिंह पैरी।
चंडीगढ़ सेक्टर 26 की टिंबर मार्केट में मारे गए इंद्रजीत सिंह पैरी का एक वीडियो सामने आया है। वह सेक्टर 26 में ही एक क्लब से निकलते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में सिगरेट है, जिसके कश लगाते वह दिख रहा है। उसके आगे एक सफेद टोपी में युवक भी है, पुलिस उसका भ
.
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से क्राइम ट्रैक बनाने में जुटी
चंडीगढ़ पुलिस की सीसीटीवी कैमरे चेक करने की एक्सपर्ट टीमें उक्त सेक्टर 26 के क्लब से लेकर पंचकूला और इसके बाद के क्राइम ट्रैक बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेकर कर रही हैं। उन सभी संदिग्धों की पहचान की जा रही है जो उस समय पैरी के आस पास दिखे या उसके पीछे आ रहे थे। पंजाब के लुधियाना नंबर की क्रेटा कार कहा से किधर किधर गई और पंचकूला में गाड़ी पार्क करने के बाद आरोपित किधर भागे इसका पता लगाने के भी प्रयास हो रहे हैं।
छोटे मोटे गुर्गों से हो रही पूछताछ
पुलिस पहले से क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल रहे छोटे मोटे अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है। जो गैंगस्टरों के कहने पर वारदात करते रहे हैं। पुलिस की तरफ इन सभी को थानों बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछेक हार्ड कोर क्रिमिनल पर नजदीक से नजर रखी जा रही है।