Satish Mandaiya appointed state secretary of Congress SC department | सतीश मांडैया कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत – Kotputli-Behror News

Actionpunjab
1 Min Read



कांग्रेस ने सरूण्ड निवासी सतीश कुमार मांडैया को कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्हें नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले का कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी बनाया गया है।

.

अपनी नियुक्ति पर मांडैया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, एससी विभाग प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश, पीसीसी महासचिव देव कसाना और नारेहड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सतीश निमोरिया का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पीसीसी महासचिव देव कसाना ने मांडैया का स्वागत किया। उनकी नियुक्ति पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कांग्रेस नेता संजय यादव, जिलाध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद, कांग्रेस नेता सावंत गुर्जर, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश रावत, राजेंद्र सरपंच, व्यापार संघ अध्यक्ष होशियार कसाना, डॉ. एस.पी. मौर्य, डॉ. सुगन चंद, छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल खारड़िया और पूर्व उपाध्यक्ष राहुल आर्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *