Palwal CIA Arrests Two Key Accused in Year-Old Kidnapping and Assault Case | Haryana News | पलवल सीआईए ने अरेस्ट किए अपहरण करने के 2 आरोपी: एक साल से चल रहे थे फरार, शादी समारोह से किडनैप कर की थी मारपीट – Palwal News

Actionpunjab
2 Min Read


पलवल में पुलिस द्वारा पकडे़ गए अपहरण के आरोपी।

पलवल में सीआईए ने एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में एक साल से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पलवल के मोहन नगर निवासी सलीम उर्फ सरदार और गजराज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दि

.

सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि शेखपुरा पलवल निवासी यासीन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 नवंबर 2024 को वह अपने बेटे शाहरुख खान और साथी गौरव, हेमंत और मनोज के साथ बख्शी फॉर्म शमनगर में एक शादी समारोह में गए थे।

यासीन ने आरोप लगाया था कि वहां अशफाक, फरदीन, सलीम और 3-4 अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और हथौड़ों से हमला किया। यासीन को जबरन एक कार में डालकर मोहन नगर स्थित सलीम के ऑफिस ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

पलवल में सीआईए टीम की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

पलवल में सीआईए टीम की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

एक नाबालिग आरोपी भी हिरासत में लिया गया

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में नामजद आरोपी अशफाक को एनडीपीएस के एक अन्य मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया था। फरदीन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है।

सीआईए के जांच अधिकारी मेहरचंद ने अब इस वारदात में शामिल मोहन नगर निवासी सलीम उर्फ सरदार और गजराज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *