चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी के कत्ल के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गैंगस्टर लॉरेंस को धमकी के बाद लॉरेंस का गैंग बुरी तरह से भड़क गया है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ऑडियो जारी कर गोल्डी बराड़ को सीधी धमकी दी है। बॉक्सर ने कहा कि गोल्डी बराड़
.
तूने लॉरेंस के घर रोटी खाकर उसी थाली में थूक दिया। जब तेरा नाम पहली बार कत्ल केस में आया तो 4 दिन तक तेरा बुखार नहीं उतरा। हैरी बॉक्सर ने गोल्डी बराड़ को कहा कि वह अपना एड्रेस बताए या हम हमारा बताते हैं, आकर मिल ले, तेरी सारी बदमाशी निकाल देंगे।
इससे पहले गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा था कि उसने चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी की हत्या कर यार मार और गद्दारी की है। लॉरेंस पैरी के घर रोटी खाता था। वहां रहता था। फिर भी शादी की बधाई देने के बहाने उसकी हत्या करवा दी।
गोल्डी ने कहा था कि अब लॉरेंस को कोई नहीं बचा सकता। उसका टाइम खत्म हो गया है। उसके कुत्ते-बिल्ले भी सुन लें। वहीं चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी का सोमवार शाम कत्ल के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

इंद्रप्रीत पैरी, जिसकी चंडीगढ़ में सोमवार शाम को हत्या की गई।- फाइल फोटो
ऑडियो में लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने क्या कहा…
- बकरी गोल्डी बराड़, लॉरेंस की चप्पल उठाता था: मैं हैरी बॉक्सर, लारेंस बिश्नोई गैंग से। यह बकरी गोल्डी बराड़, जो फोन पर बदमाश बना फिर रहा है, सामने आने की तो औकात नहीं है इसकी। यह किसी समय लारेंस भाई की चप्पल उठाता था, यह किसी समय ट्रक चलाता था, यहां तक लाने वाला लारेंस भाई है, इससे अपने भाई का बदला नहीं लिया गया था, वो भी लारेंस भाई ने लेकर दिया था, यह तो बाहर भाग गया था। और तेरे भाई को सीपा भाई ने हॉस्पिटल पहुंचाया था, जिसके बारे में तू मीडिया में बकवास कर रहा है।
- लॉरेंस के घर रोटी खाई, उसी थाली में थूका: हैरी बॉक्सर ने कहा- तेरा भाई गुरलाल, सारा दिन सीपा के घर होता था, उसके घर रोटी खाता था, तूने भी तो लारेंस भाई के घर रोटी खाई है और बाद में उसी थाली में थूक दिया। तेरे को बदमाश बनाने वाले भी हम ही थे, अब तेरा अंत भी हम ही करेंगे और लड़ाई की शुरुआत तूने की थी, अब अंत हम करेंगे। तुझे दिखाते हैं हम, दुनिया के सामने मिसाल देंगे, कि गद्दारी करने की सजा क्या होती है।
- तू अपना एड्रेस दे या हम अपना देते हैं, आजा मिल ले: हैरी बॉक्सर ने कहा- यह जो मीडिया में तू ऐसे ही छोड़ता रहता है न कि ऐसा कर दूंगा वैसा कर दूंगा, तो सुन। हमें यह ऑनलाइन की बदमाशी न पसंद है और न हम करना चाहते हैं। एक काम कर या तू अपना एड्रेस बता दे हमें, या हम हमारा पता बता देते हैं, आजा मिल ले, देख लेना क्या औकात है तेरी, हम फोन के बदमाश नहीं हैं, हमने ग्राउंड पर लड़ाई लड़ी है। हम तेरी तरह फोन की बदमाशी नहीं करते और न करना चाहते हैं और न करेंगे कभी।
- यारी और गद्दारी, हमें मत सिखा: हैरी बॉक्सर ने कहा- यह यारी और गद्दारी, जो तू हमें सिखा रहा है न, तेरे सगे भाई का जिसने मर्डर किया था, उन कातिलों के साथ हाथ मिलाकर तू काम कर रहा है। तू तेरे भाई का सगा नहीं हो सका, किसका हो सकता है। जितने भी गद्दार इसका साथ दे रहे हैं न, सभी अपनी आखिरी ख्वाहिश पूरी कर लो, अगला नंबर तुम्हारा है। जो अमृतसर में कत्ल हुआ था, उसके बारे में पता है न तुझे…उसमें नाम डालने के लिए कितनी मिन्नतें की थी तुमने भाई से कि मेरा नाम डाल दो…जैसे तेरा नाम एफआईआर में आया तो चार दिन तक तेरा बुखार नहीं उतरा था।
- जन्मदिन बोलकर बंदे को बाहर ले गए, पीछे से छुरा मारा: हैरी बॉक्सर ने कहा- तूने 4 दिन तक फोन तक नहीं उठाया था किसी का और आज तू बदमाश बन रहा है। सुन दूसरी बात जो दुबई वाली गलतफहमी है, वो भी निकाल देंगे। जिसे तू कत्ल करना बोल रहा है, वो कत्ल नहीं है। जन्मदिन का बोलकर बंदे को घर से बाहर ले गए, फिर पीछे से छुरा घोंपकर उसे मार दिया, यह तुम्हारी बदमाशी है। सब दुनिया को पता है कि जब कुत्ता हलक जाता है न तो उसके साथ क्या किया जाता है, कोई चक्कर नहीं तैयार रहो, बढ़िया तुम्हें रिजल्ट देंगे बढ़िया वाला, टेंशन मत करो।
- बिल में छुपा है, बाहर निकल तो औकात बताते हैं: हैरी बॉक्सर ने कहा- तू बिल छुपा पड़ा है, बिल से बाहर निकलकर तो देख, तुझे पता चले बाहर की दुनिया का क्या है। हम तो बाहर खुला घूमते हैं, हिम्मत है तो आओ टकराओ, फिर पता करो तुम्हें क्या औकात है तुम्हारी। कहीं पर भी चले जाओ तुम छोड़ेंगे नहीं तुम्हें, जल्द मुलाकात होगी तुम्हारी। मुलाकात ऐसी होगी कि सबसे पहले तुमसे चप्पल साफ करवाएंगे, उसके बाद में मौत देंगे तेरे को।
जानिए, गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस को लेकर क्या कहा था…
- लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन किया था : हां जी सत श्री अकाल सभी भाइयों को मैं गोल्डी बराड़। आज मुझे ऑडियो मैसेज इस करके छोड़ना पड़ रहा है कि इंदरप्रीत उर्फ पैरी भाई हमारा था, जिसका चंडीगढ़ में लॉरेंस ग्रुप ने कत्ल करवाया है। यह तो अब काफी कुछ बोलेंगे कि पैरी यह करता था, पैरी वह करता था। क्लब वालों से पैसे इकट्ठा करता था, फिर पैसे इकट्ठा कर देता था। मगर, किसी को इस बात का पता नहीं है कि लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन लगाया।
- अपने गुर्गे के साथ भेजकर मरवाया : लॉरेंस ने फोन पर पैरी से कहा कि पैरी एक तो तुझे शादी की मुबारक। तेरे साथ परिवार की कोई पर्सनल बात करनी है। तेरे फोन पर वह बात करनी सेफ नहीं है। तुझे एक भाई मिलेगा, उसके साथ चले जाना, यह बात किसी ने नहीं बतानी है। इसने आप बुलाकर यार को मरवाया है। लॉरेंस ने खुद पर्सनली फोन करके पैरी को मरवाया है।
- पैरी के माता-पिता ने लॉरेंस को अपने घर में रखा : गोल्डी में आगे कहा कि इन्होंने अब पैरी में 100 कमियां निकाल देनी है कि वह ऐसा करता था, वैसा करता था, इसका साथ देता था, उसका साथ देता था। मगर, इन्होंने यह नहीं बताना है कि जब इन्हें कोई घर में नहीं घुसने देता था, कोई इन्हें नहीं पूछता था और ना ही इनका फोन उठाता था, कितनी रातें उस समय पैरी के माता-पिता इसे अपने घर में रखते रहे।
- जिस मां ने रोटी खिलाई, उसी का बेटा मरवा दिया : गोल्डी ने आगे कहा कि लॉरेंस की माता ने कभी उसे रोटी नहीं पूछी होगी, जबकि पैरी की माता इसे खाना बनाकर तारीख पर देकर आती थी। इसे पैरी के माता-पिता ने अपने बेटे की तरह समझा। मगर, आज इसने उसी का बेटा मार दिया। इन्हीं कारनामों के चलते लोग किसी को अपने घर में नहीं घुसने देते।
- लॉरेंस की हरकत से यारी झूठी पड़ गई : गोल्डी ने कहा कि जो आज लॉरेंस ने हरकत की है, उससे यारी झूठी पड़ गई। यारी तो छोड़ो यारी के नाम पर तो लॉरेंस कलंक है। आज दुश्मनी के नाम पर भी कलंक हो गया। तू अपनी दुश्मनी में इस गऊ बंदे (पैरी) को जिसके जरिए तू मैसेज लगवाता था कि राजीनामा करवा दो मेरा, इसने कब तेरी खिलाफत कर दी।
- पैरी ने तेरा क्या नुकसान किया, साबित कर दो: कभी तेरे नाल भी कभी हेलो हाय हो गई या हमारे साथ हो गई तो क्या हुआ, पुराने यार थे। ऐसा क्या तेरा नुकसान कर दिया पैरी ने। अगर तू जिंदगी में साबित कर दे पैरी ने कभी तेरा नुकसान किया हो या कभी तेरे खिलाफ कुछ गलत बोला हो तो मैं देनदार हूं। जैसे हमें भाई मानता था वैसे तुझे भी भाई मानता था।
- लॉरेंस तूझे अब कोई नहीं बचा सकता : गोल्डी ने आगे कहा- लॉरेंस, आज तूने यार को मारकर बहुत बड़ी गलती कर दी। तेरा खून पानी हो गया है। अब दुनिया की कोई ताकत तुझे नहीं बचा सकती। बजरंगबली की झूठी कसम खाता है, उसी यार को मार डाला जिसकी रोटी खाई।
- जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या का भी जिक्र किया : गोल्डी ने कहा कि तेरे सिप्पा को दुबई में बकरे की तरह काट दिया, वहां मीटिंगें करते थे ना। सोचा था बहुत सेफ है? कसूरवार को ही मारा है, तेरे चेले-चपटे बहुत फिरते हैं। सिप्पा पुलिस का मुखबिर था, ग्रुप के नाम पर पैसे खाता था, करोड़ों हड़प रखे थे, भाईचारे का हक मारता था, इसलिए मारा हमने। तुझे पहले ही बोला था कि सिप्पा पर नजर रख।
- पैरी की कोई गलती नहीं थी : गोल्डी ने कहा कि पैरी की कोई गलती नहीं थी। हाल ही में उसकी शादी हुई थी। अपने घर परिवार के साथ बैठा था, उसने किसी का मर्डर नहीं किया। शर्म कर लॉरेंस, सिप्पा मर्डर का बदला लेने का ढोंग मत कर। अब तेरी उल्टी गिनती शुरू। साथ ही सुन ले, तेरे सारे कुत्ते-बिल्ले भी सुन लें, हम नाजायज को नहीं मारते, सिर्फ गद्दार को सजा देते हैं।

कौन है हैरी बॉक्सर, जिसने गोल्डी बराड़ को धमकाया हैरी बॉक्सर राजस्थान के अलवर का रहने वाला एक कुख्यात अपराधी है, जिसका असली नाम हरीचंद जाट है। बॉक्सर बैकग्राउंड होने की वजह से उसे “हैरी बॉक्सर” नाम मिला। शुरुआती दिनों में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में उसके खिलाफ वसूली, धमकी, फायरिंग और हत्या की कोशिश जैसे कई केस दर्ज हैं।
वह लंबे समय तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रहा, बाद में गैंग के अंदर फूट के बीच वह अलग धड़ा बनाकर काम करने लगा। हाल के महीनों में वह कई चर्चित धमकी वीडियो और एक्सटॉर्शन कॉल्स के कारण सुर्खियों में है, जिनमें व्यापारियों, कलाकारों और विरोधी गैंगों को सीधे निशाना बनाया गया है। अब वह फिर से लारेंस बिश्नोई के लिए काम करने लगा है।