International Day of Persons with Disabilities celebrated in Khairthal | खैरथल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस मनाया: 160 दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण, सेवा करने वाले भी सम्मानित – Khairthal-Tijara News

Actionpunjab
2 Min Read



खैरथल-तिजारा जिले में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर बुधवार को 160 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में

.

भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु 11 से 21 नवंबर 2024 के बीच खैरथल-तिजारा जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया था। इन शिविरों में कुल 135 दिव्यांगजनों का चयन विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए किया गया था।

उत्कृष्ट काम करने वालों को किया जाएगा सम्मानित कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने की। इस अवसर पर दिव्यांग जन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अन्य अतिथिगणों ने नरसी राम शास्त्री, संजीव कुमार यादव, प्रताप सिंह, रवि दासवानी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नीरज भडाना को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज यादव, नीरज भडाना, अंकित, सौरभ सिंह, नवीन यादव, विश्वेंद्र, विक्रम एवं आशा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *