Two accused arrested in Hamirpur police encounter | सिपाही पर हमला करने वाले मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार: हमीरपुर में दोनों के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद – Hamirpur News

Actionpunjab
2 Min Read


सैयद रिजवान अली | हमीरपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमीरपुर पुलिस और सिपाही पर हमला करने वाले आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। वही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मामला कुरारा थाना क्षेत्र का है।

यह घटना बीते दिन मंगलवार रात कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव की है। यहां दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गए हरौलीपुर चौकी पर तैनात सिपाही आशीष मौर्या और एक चौकीदार पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने सिपाही आशीष मौर्या को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में सिपाही आशीष मौर्या को कानपुर रेफर किया गया था, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने 19 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस टीम गुरुवार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मनकी रोड पर मौजूद हैं। जब पुलिस ने दबिश दी, तो हमलावरों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें 32 वर्षीय राज किशोर निषाद और 44 वर्षीय महेंद्र निषाद के पैर में गोली लगी।

गोली लगने से दोनों आरोपी वहीं गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि दोनों घायलों को कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *