![]()
फाजिल्का अबोहर रोड पर गांव हीरावाली मोड़ के नजदीक पैदल आ रहे एक व्यक्ति को निजी स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के शव को
.
फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि मृतक जसकरण सिंह पुत्र सुरजीत सिंह (55 वर्षीय) निवासी राजस्थान फाजिल्का इलाके में पराली की गांठे बनाने का काम करता था। वह हीरा वाली मोड़ के पास पैदल आ रहा था कि अचानक स्कूल वैन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें जसकरण सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां उसकी मौत हो गई।
फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और उसकी पहचान करने के बाद पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया गया है। वे लोग कल फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पहुंचेंगे । पुलिस का कहना है कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों की बयानों के आधार पर मामले में बनती कार्यवाही की जाएगी ।