![]()
बाड़मेर कोतवाली में कार्यरत थानेदार (SI) को जांच में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बुधवार को शाम को आदेश जारी किया है। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद सही ढंग से जांच नहीं की। विभागीय जांच
.
दरअसल, हॉस्पिटल ओपीडी रूम में डॉ. दिनेश गढ़वीर के साथ एक युवक ने 27 नवंबर को मारपीट की थी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसमें पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी को कार्यपालिका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा किया था। इस मामले में पीड़ित के चोट की रिपोर्ट को तलब किए बिना ही आरोपी को अनुसंधान अधिकारी द्वारा गिरफ्तार कर 2 दिसंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया था।
पूरी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को जमानत का लाभ पहुंचाने की नियत से मामले को वास्तविक धाराओं में दर्ज नहीं किया। इस पर एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने जांच अधिकारी एसआई लच्छाराम के खिलाफ जांच में गंभीर लापरवाही बरतने के संबंध में विभागीय जांच विचाराधीन है। एसपी ने एसआई को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया है।