Mamata Banerjee Vs Amit Shah; SIR Controversy | President Rule | ममता बोलीं- SIR अमित शाह की चाल है: अगर हमारी सरकार इसे रोकती तो पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लग जाता

Actionpunjab
2 Min Read


मुर्शिदाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा- बंगाल में SIR करवाना गृह मंत्री अमित शाह की एक चाल है। अगर हमारी सरकार इसे रोकने की कोशिश करती तो केंद्र राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देता।

मुर्शिदाबाद में एंटी-SIR रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, बंगाल के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि शाह की चाल में फंस जाए। आप सभी लोग SIR से न डरें, बस अपने दस्तावेज जमा करें।

आगे उन्होंने कहा- मैंने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा। पहले आप सबके नाम डल जाएंगे, उसके बाद मैं भरूंगी। हर बूथ पर May I Help You कैंप लगे हैं, वहां मदद लो।

ममता बनर्जी की 4 बड़ी बातें…

  1. NRC और डिटेंशन कैंप: बंगाल में NRC और डिटेंशन कैंप कभी नहीं आने दूंगी। गला रेत दो तब भी किसी को बाहर नहीं निकलने दूंगी। अगर किसी का नाम कट भी गया तो कानूनी तरीके से वापस डलवा देंगे।
  2. वक्फ संपत्ति विवाद: कोई नई जमीन वक्फ नहीं बनाई जा रही, पुराना डेटा ही अपलोड हो रहा है। 82,000 वक्फ संपत्तियों का डेटा पहले से केंद्र के पोर्टल पर है। विधानसभा में प्रस्ताव पास है कि किसी की वक्फ जमीन जबरदस्ती नहीं ली जाएगी। कुछ शरारती लोग झूठ फैला रहे हैं, डरने की कोई बात नहीं।
  3. केंद्र सरकार पर आरोप: केंद्र पैसे रोकता है, फिर AI से फेक वीडियो बनाकर मेरे नाम पर झूठ फैलाता है। फरक्का बैराज की ड्रेजिंग के 700 करोड़ रुपए नहीं दिए, नदी का कटाव बढ़ रहा है।1500 करोड़ रुपए का कटाव-रोकथाम प्रोजेक्ट का अप्रूवल अभी तक नहीं मिला।
  4. अल्पसंख्यक वोटरों को चेतावनी: बिहार की तरह बंगाल में भी निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करके वोट काटने की कोशिश हो रही है। वोट बंटेगा तो नुकसान आपका ही होगा, सावधान रहें।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *