Married woman dies under suspicious circumstances in Moradabad | मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत: चोट के निशान मिले, पुलिस ने शुरू की जांच – Munda Pandey(Munda Pandey) News

Actionpunjab
1 Min Read


अरविंद चौहान | मुण्डापाण्डे(मुण्डापाण्डे), मुरादाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मौके पर पंहुची पुलिस । - Dainik Bhaskar

मौके पर पंहुची पुलिस ।

मूंढापाण्डे थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कला में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे और एसएचओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका की पहचान रामपुर के मढ़ैया लौकी निवासी ज्योति के रूप में हुई है। ज्योति की शादी 12 साल पहले गोविंदपुर कला निवासी मुकेश से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि ज्योति मानसिक रूप से बीमार थी और गुरुवार सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

हालांकि, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ज्योति की पीठ पर चोट के निशान देखे। उन्होंने पुलिस को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ हाईवे राजेश कुमार और एसएचओ मोहित चौधरी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *