hisar news Dushyant Chautala Slams Government During Narnaund Visit, Invites for JJP Rally | Haryana News | नारनौंद में दुष्यंत चौटाला का सरकार पर हमला: बोले- हर मोर्चे पर विफल, कई गांवों का दौरा किया, जुलाना रैली का दिया न्योता – Narnaund News

Actionpunjab
3 Min Read


गांव बास में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया।

.

उन्होंने गुराना, डाटा, महजत, सीसाय, पेटवाड़, बास और खरबला सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं की और लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को जुलाना में होने वाली पार्टी की स्थापना दिवस रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बास गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आए दिन नए-नए फरमान जारी कर किसानों, व्यापारियों और आमजन को परेशान कर रही है।

किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की आलोचना की

चौटाला ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन फीस में दस गुना बढ़ोतरी कर दी गई है, जो पहले 1080 रुपए थी और अब इसे बढ़ाकर 10485 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को अपनी जमीन की फर्द पोर्टल पर अपलोड करनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार किसानों को प्रदर्शन करने पर लाठियां भी खानी पड़ती हैं।

बास गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते दुष्यंत चौटाला।

बास गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते दुष्यंत चौटाला।

बोले- प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी चिंता व्यक्त की, कहा कि अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है और आए दिन फिरौती मांगी जा रही है, जबकि सरकार इस पर मौन है। चौटाला ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश की फिक्र न करने का आरोप लगाया और कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने आधार कार्ड से फोटो हटाने, सालाना आय प्रमाण पत्र और केवाईसी जैसे बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने नारनौंद हल्के के लोगों से हजारों की संख्या में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर नींद में सोई हुई इस तानाशाही सरकार को जगाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की बदौलत 2029 में जेजेपी की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित बूरा, हलका अध्यक्ष ईश्वर सिंघवा, ओमप्रकाश खरबला, अमरजीत मलिक, सुभाष बेरवाल और रामकुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *