Hisar Hansi Police Action | Two Accused Arrested in Separate Theft Cases | Stolen Goods Recovered | हांसी में चोरी के दो मामलों में दो गिरफ्तार: 22 घंटे में इन्वर्टर, बैटरी, मोबाइल बरामद; खेतों से कॉपर तार भी चुराए थे – Hansi News

Actionpunjab
2 Min Read


हांसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

हिसार जिले की हांसी पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के निर्देशानुसार थाना सदर

.

मामनपुरा में घर से चोरी

पहला मामला गांव मामनपुरा निवासी सागर के मकान से 2 दिसंबर 2025 की रात हुई चोरी से जुड़ा है। मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के 22 घंटे के भीतर प्रेम नगर निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी का इन्वर्टर, बैटरी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। रिंकू को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हांसी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चोरी का आरोपी।

हांसी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चोरी का आरोपी।

गगनखेड़ी में खेत से कॉपर तार चोरी, एक आरोपी काबू

दूसरे मामले में थाना सदर की टीम ने गांव गगनखेड़ी के खेत से सबमर्सिबल की कॉपर तार चोरी करने के आरोप में संदीप को गिरफ्तार किया। मुख्य सिपाही बलजीत ने बताया कि आरोपी से चोरी की गई तार बरामद कर ली गई है। संदीप को भी न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अन्य वारदातों में शामिल रहा है।

अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में की गई त्वरित कार्रवाई अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत कदम है। जिले में अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है और ऐसे मामलों में तुरंत कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जांच अधिकारी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई और आरोप तय करने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *