Indresh Upadhyay Wedding LIVE Photos Update; Yogi Adityanath Smriti Irani | Jaipur Taj Amer | इंद्रेश उपाध्याय की सेहराबंदी शुरू, कुछ देर में निकलेगी बारात: जयपुर के होटल में 10:30 बजे हरिद्वार और वृंदावन के 101 पंडित करवाएंगे फेरे – Rajasthan News

Actionpunjab
3 Min Read


इंद्रेश उपाध्याय की शादी-समारोह के फंक्शन में बी प्राक भी डांस करते दिखे।

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की आज जयपुर में शादी है। वे हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में सात फेरे लेंगे।

.

होटल की लॉबी में सेहराबंदी के बाद थोड़ी देर में बारात निकलेगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे जयगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाईं जाएंगी। हरिद्वार और वृंदावन के 101 पंडित वैदिक विवाह सम्पन्न करवाएंगे। इसके बाद शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा।

शादी में देश के कई प्रमुख संत, नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे। इससे पहले, गुरुवार को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई।

इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। इसी मौके पर इंद्रेश पहली बार अपनी दुल्हन के साथ दिखे। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ।

रात को संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे।

शादी-समारोह में मेहंदी-संगीत की PHOTOS…

इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा शर्मा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। रस्म के दौरान दोनों परिवारों ने उन्हें बधाई भी दी।

इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा शर्मा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। रस्म के दौरान दोनों परिवारों ने उन्हें बधाई भी दी।

गुरुवार को हुए मेहंदी फंक्शन के दौरान इंद्रेश और उनकी दुल्हन शिप्रा पहली बार एक साथ दिखे।

गुरुवार को हुए मेहंदी फंक्शन के दौरान इंद्रेश और उनकी दुल्हन शिप्रा पहली बार एक साथ दिखे।

मेहंदी की रस्म के दौरान दोनों के परिवार के लोगों ने खूब डांस भी किया। इसके बाद शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ।

मेहंदी की रस्म के दौरान दोनों के परिवार के लोगों ने खूब डांस भी किया। इसके बाद शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ।

मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एक साथ डांस किया।

मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एक साथ डांस किया।

इंद्रेश उपाध्याय परिवार सहित बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। गुरुवार को दिनभर मायरा, हल्दी, मेहंदी समेत कई कार्यक्रम ताज आमेर होटल में हुए।

इंद्रेश उपाध्याय परिवार सहित बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। गुरुवार को दिनभर मायरा, हल्दी, मेहंदी समेत कई कार्यक्रम ताज आमेर होटल में हुए।

गुरुवार को शादी की रस्मों के दौरान ठाकुर जी को विशेष स्थान पर बैठाया गया।

गुरुवार को शादी की रस्मों के दौरान ठाकुर जी को विशेष स्थान पर बैठाया गया।

वृंदावन में बुधवार को हुई निकासी की रस्म…

बुधवार को वृंदावन से बारात की निकासी के दौरान इंद्रेश उपाध्याय क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे थे।

बुधवार को वृंदावन से बारात की निकासी के दौरान इंद्रेश उपाध्याय क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे थे।

वृंदावन में निकासी से पहले कथावाचक के घर में शादी की कई रस्मों को पूरा किया गया।

वृंदावन में निकासी से पहले कथावाचक के घर में शादी की कई रस्मों को पूरा किया गया।

….

कथावाचक की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की निकासी में माता-पिता ने डांस किया:मेहंदी-हल्दी हुई, सिंगर बी-प्राक, जया किशोरी जयपुर पहुंचीं; होटल ताज आमेर में तैयारियां

प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में करेंगे शादी:जानिए कौन हैं दुल्हन; वृंदावन में निकली निकासी, शेरवानी पहनी, हाथ में चांदी की छड़ी थी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *