bhiwani Six Injured in Loharu Car-Pickup Collision in Bhiwani, Four Critical | Haryana News | लोहारू में कार-पिकअप टक्कर, छह घायल: चार की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, दो बच्चों को भी आई चोट – Loharu News

Actionpunjab
3 Min Read


लोहारू में एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।

भिवानी जिले के लोहारू उपमंडल के ढीगावा गांव में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। बीएसएनएल एक्सचेंज के पास एक कार और पिकअप की टक्कर हुई। हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो बच्चों को भी चोट

.

यह हादसा उस समय हुआ जब लोहारू निवासी अंकित गोयल अपनी बहन के शादी समारोह से हांसी से लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में अंकित (34), प्रीति (30), अनीता (28) और बिमला (लगभग 60 वर्ष) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। कार में सवार दो छोटे बच्चे अद्विक और टीया भी इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं। टक्कर के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ढीगावा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को भिवानी के कदम अस्पताल रेफर कर दिया।

लोहारू में एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।

लोहारू में एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।

दुर्घटना के कारणों की जांच

सूचना मिलने पर लोहारू थाना पुलिस के एएसआई उदयभान और धर्मदेव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लोहारू थाना पुलिस के धर्मदेव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत कार्य में सहयोग किया। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दिन और रात दोनों समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। तेज गति से वाहन चलाने और आगे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी न रखने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *