Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (5 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों की इच्छाएं पूरी होंगी कर्क राशि के लोग बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे

Actionpunjab
23 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (5 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 दिसंबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए आज भावनात्मक समर्थन और संवेदनशीलता का दिन है। वृष राशि वालों की इच्छाएं पूरी होंगी और संतुष्टि मिलेगी। मिथुन राशि वालों को नए और स्थिर आर्थिक अवसरों का फायदा मिलेगा।

कर्क राशि के लोग बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। कन्या राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों को उपलब्धि और पहचान मिल सकती है। कुंभ राशि के लोग लक्ष्य पूरे कर लेंगे।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – क्वीन ऑफ कप्स

आज का दिन संवेदनशीलता और करुणा से भरा रहेगा। घर में आपकी शांत उपस्थिति वातावरण को सहज बनाएगी। आप बुजुर्गों की भावनात्मक जरूरतें और बच्चों के मनोभाव को गहराई से समझ पाएंगे तथा उन्हें भावनात्मक समर्थन देंगे। धन के मामले में किसी प्रियजन की सलाह को प्राथमिकता दी जाएगी। व्यापार में प्रोफिटेबल डील संभव है। आपकी वाणी और व्यवहार दूसरों पर अच्छा असर डालेंगे। आज दिल की भाषा शब्दों से अधिक प्रभावी होगी। आपकी भरोसेमंद प्रकृति काम आएगी और शुभ सूचना मिलेगी।

करियर: ऑफिस में कार्य बढ़ेगा। काउंसलिंग या मानव संसाधन क्षेत्र से जुड़े लोग दूसरों की भावनाएं समझकर बेहतर निर्णय ले पाएंगे। टीम आपके सहानुभूतिपूर्ण रवैये की सराहना करेगी। मैनेजमेंट आपकी भरोसेमंद प्रकृति को नोट करेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है, इंटरव्यू में आपकी विनम्रता पैनल को प्रभावित करेगी। लव: प्रेम जीवन में गहराई और मधुरता आएगी। साथी आपकी समझ और देखभाल से सुरक्षित महसूस करेंगे। मन की बातें साझा करने से दिल और करीब आएंगे। अविवाहित को शांत स्वभाव वाला आकर्षक रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा के लिए रोमांस और सम्मान का सुमेल रहेगा। हेल्थ: भावनात्मक संतुलन के कारण नींद बेहतर और मन हल्का महसूस होगा। त्वचा में चमक आ सकती है। हल्की पानी की कमी या होंठ सूखने की समस्या हो सकती है। गुनगुना पानी, धीमा संगीत और शांति लाभदायक रहेगा। लकी कलर – पेस्टल ब्लू, लकी नंबर – 2

वृष – नाइन ऑफ कप्स

आज का दिन संतुष्टि और इच्छाओं के पूरे होने का है। घर में आपकी किसी उपलब्धि या कदम से खुशी का माहौल बनेगा। बुजुर्ग आपकी सफलता पर गर्व जताएंगे। होममेकर सेल्फ केयर टाइम लेकर अपने प्रयास और मेहनत को सराहेंगी। धन के मामले में लाभ, बोनस या रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद जग सकती है। व्यापार में आशानुरूप परिणाम मिलेगा। जीवन सहज, मधुर और पुरस्कृत महसूस होगा। ऑफिस में काम की सराहना होगी।

करियर: ऑफिस में आपके काम की सराहना और आपकी भूमिका को मान्यता मिलने की संभावना है। क्लाइंट अप्रूवल या प्रोजेक्ट रिजल्ट आपकी अपेक्षा के अनुसार मिल सकता है। सीनियर आपके आत्मविश्वास और भरोसेमंद कार्यशैली को नोट करेंगे। नौकरी खोज रहे लोगों को अच्छा ऑफर या सकारात्मक अपडेट मिल सकता है। फ्रीलांसर को उच्च भुगतान वाला प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव: प्रेम में संतुष्टि और कृतज्ञता का भाव रहेगा। छोटे रोमांटिक पलों में भी खुशी महसूस होगी। अविवाहित को ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो भावनात्मक सुरक्षा और सम्मान देता हो। शादीशुदा प्रेम जीवन में पुरानी नाराजगी पूरी तरह खत्म होकर मिठास बढ़ेगी। रिश्ते में आज भरोसा और सहजता का सुंदर संगम रहेगा। हेल्थ: त्वचा में सॉफ्टनेस और चमक दिखाई दे सकती है। कुछ लोगों को पेट में हल्की सूजन या ओवरईटिंग के कारण भारीपन महसूस हो सकता है, लेकिन गंभीर नहीं। नींद आरामदायक रहेगी। योग संतुलन बनाए रखेंगे। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन नए अवसर और स्थिर शुरुआत का मौका देगा। घर में किसी योजना के लिए ठोस कदम उठाने की संभावना है। बच्चों के लिए फ्यूचर प्लानिंग पर बातचीत उत्साह बढ़ाएगी। हाउसवाइफ घरेलू बचत या छोटी आर्थिक व्यवस्था को नए तरीके से संभालेंगी। धन से जुड़े किसी अवसर या लाभ का दरवाजा खुल सकता है। व्यापार में नया प्रस्ताव या विस्तार का विचार प्रबल होगा। आज स्थायित्व और सुरक्षा की भावना मुख्य रहेगी।

करियर: ऑफिस में नए प्रोजेक्ट या नई भूमिका मिलने की संभावना है। वित्तीय विश्लेषण या बिजनस प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। सीनियर आपकी विश्वसनीयता पर भरोसा करके महत्वपूर्ण कार्य सौंपेंगे। उद्यमियों को फंडिंग अप्रोच या नए ग्राहक से बड़ा लाभ मिल सकता है। फ्रीलांसर को लंबे समय के लिए स्थिर आय वाला प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव: प्रेम में स्थिरता और गंभीरता दिखेगी। साथी आपके संबंध को अगले स्तर पर ले जाने की इच्छा जता सकते हैं। रिश्ते में योजनाएं और भविष्य की बातों का वास्तविक रूप से जिक्र होगा। अविवाहित को ऐसा रिश्ता मिल सकता है जो भावनाओं के साथ स्थायित्व भी दे। प्यार आज परिपक्व, सुरक्षित और भरोसे से भरा रहेगा। हेल्थ: बॉडी बैलेंस अच्छा रहेगा जिससे दैनिक काम आसानी से होंगे। कुछ लोगों को भूख सुधारने या शरीर की ताकत बढ़ने का अनुभव होगा। ताजे फल और पानी का सेवन लाभ देगा। हल्का व्यायाम शरीर को नई ऊर्जा देगा। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – थ्री ऑफ वांड्स

आज का दिन आगे की योजनाओं और बड़ी सोच की दिशा ले जाएगा। घर में किसी नए परिवर्तन या विस्तार की बात उत्साह जगाएगी। बुजुर्गों की प्रेरणा से परिवार नए लक्ष्य तय करेगा। बच्चों के भविष्य या पढ़ाई से जुड़े लॉन्ग टर्म प्लान चर्चा में रहेंगे। धन के मामले में नए स्रोत या दूसरी आमदनी पर विचार होगा। व्यापार में नई दिशा, नया बाजार या बड़े संपर्कों की संभावना बनेगी। आज सोच दूर की होगी और परिणाम धीरे-धीरे आकार लेंगे।

करियर: ऑफिस में अवसरों का दायरा बढ़ेगा। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट या बाहरी टीम के साथ काम करने का संकेत मिल सकता है। सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र वालों के लिए कस्टमर एक्सपेंशन का समय उपयुक्त रहेगा। उद्यमियों को बड़े स्तर पर विस्तार का अवसर या नए शहर में बिजनस प्लान की शुरुआत की प्रेरणा मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। लव: प्रेम में भविष्य की दिशा और गंभीर बातचीत का दौर रहेगा। साथी के साथ आगे की योजनाओं, यात्रा या विवाह पर चर्चा हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस कनेक्शन मजबूत होगा। कपल्स एक दूसरे को सपनों को पूरा करने में प्रेरित करेंगे। प्यार आज समर्थन, प्रोत्साहन और वफादारी पर आधारित रहेगा। हेल्थ: स्टैमिना बिल्डिंग की भावना बढ़ेगी और शरीर सक्रिय महसूस होगा। कुछ लोगों को पैरों में हल्की थकान या लंबे समय खड़े रहने से भारीपन महसूस हो सकता है। पाचन अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा लेकिन पानी की कमी थकान ला सकती है। हल्की दौड़ या योग शरीर को लय में रखेंगे। लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 9

सिंह – एट ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन मन को बंधन और असहायता की अनुभूति दे सकता है। घर के माहौल में किसी विषय पर बोलना चाहकर भी आप चुप रह जाएंगे। बुजुर्गों की अपेक्षाएं और परिवार के नियम मन पर दबाव डालेंगे। बच्चों की पढ़ाई या अनुशासन को लेकर दुविधा बढ़ सकती है। आर्थिक निर्णयों में जोखिम लेने का मन नहीं बनेगा। व्यापार में किसी अटके काम के कारण कदम आगे बढ़ाने में डर महसूस हो सकता है। स्थिति बदलने की कुंजी आपके भीतर ही है।

करियर: ऑफिस में काम की स्थिति स्पष्ट न होने से असुरक्षा महसूस हो सकती है। टास्क कन्फ्यूजन के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मैनेजमेंट आपसे उच्च अपेक्षा रखेगा लेकिन दिशा साफ नहीं मिलेगी। उद्यमियों को डॉक्यूमेंट अप्रूवल या सरकारी प्रक्रिया में रुकावट झेलनी पड़ सकती है। फ्रीलांसर को क्लाइंट के नए नियम या बदलाव परेशानी दे सकते हैं। लव: प्रेम जीवन में भावनाएं भीतर घुटेंगी। साथी से मन की बात कहने का साहस नहीं जुट पाएगा। गलतफहमियां चुप्पी के कारण बढ़ सकती हैं, जबकि समस्या बातचीत से हल हो सकती है। अविवाहित को भरोसे की कमी आकर्षण में बाधा बनेगी। कुछ जोड़ों में भावनात्मक दूरी तनाव पैदा कर सकती है। प्यार आज कम्युनिकेशन जरुरी होगा। हेल्थ: आँखें थकी और गर्दन में अकड़ महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को हाथ पैर सुन्न होने जैसा एहसास भी हो सकता है। शरीर में ऊर्जा कम लगेगी। योग, पानी और हल्का ध्यान राहत देंगे। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

कन्या – एट ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन मेहनत, ध्यान और कौशल विकास से भरा रहेगा। घर में अधूरे काम पूरे करने की जिम्मेदारी आप लेंगे और हर काम में परफेक्शन दिखेगा। बुजुर्ग आपकी लगन से खुश होंगे। बच्चों की पढ़ाई या प्रतिभा से जुड़ी स्किल बिल्डिंग में आप मदद करेंगे। होममेकर घर की साज सज्जा या व्यवस्था में सूक्ष्म बदलाव करेंगी। धन के मामले में खर्च कम और बचत पर फोकस रहेगा। व्यापार में सूक्ष्म सुधार और गुणवत्ता पर ध्यान अच्छे परिणाम लाएगा।

करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन का प्रभाव दिखेगा। डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग या डेटा आधारित कार्य करने वालों को प्रशंसा मिलेगी। प्रमोशन भले तुरंत न मिले, लेकिन प्रदर्शन की फाइल मजबूत होगी। उद्यमियों को क्वालिटी रिव्यू या ब्रांड अपडेट से बड़ा फायदा मिलेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को निरंतर प्रयास सफलता की दिशा देगा। लव: प्रेम जीवन में स्थिरता और समर्पण दिखाई देगा। साथी आपके प्रयासों और संबंध को संभालने की प्रतिबद्धता को समझेंगे। रिश्ते में छोटे छोटे जेस्चर्स बड़े मायने रखेंगे। अविवाहित को ऐसा रिश्ता मिल सकता है जो धीरे-धीरे पर मजबूत नींव पर खड़ा हो। प्यार आज स्थिर, गंभीर और मूल्यवान रहेगा। हेल्थ: शरीर मेहनत के साथ तालमेल रखेगा लेकिन ओवर वर्किंग थकान ला सकती है। मसल स्ट्रेन उंगलियों, कलाई या कंधों में महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को पेट में गैस या भूख अनियमित होने की समस्या हो सकती है। दिन में पर्याप्त पानी और हल्का स्ट्रेच ऊर्जा बनाए रखेगा। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 1

तुला – द फूल

आज का दिन स्वतंत्रता और सहजता से भरा रहेगा। घर में अचानक लिया गया फैसला उत्साह जगाएगा और माहौल हल्का रहेगा। बुजुर्ग आपकी बेफिक्र मुस्कान से खुश होंगे लेकिन सावधानी की सलाह देंगे। बच्चों के साथ अनप्लान्ड मस्ती का समय हँसी से भर देगा। धन के मामले में छोटी खरीदारी या अचानक खर्च संभव लेकिन खुशी देगा। व्यापार में नए प्रयोग या जोखिम लेने का विचार आएगा। आज ताजगी, उम्मीद और नएपन की ऊर्जा प्रमुख रहेगी।

करियर: ऑफिस में नई शुरुआत और प्रयोगात्मक सोच लाभ देगी। क्रिएटिव स्ट्रेटेजी या डिजाइन से जुड़े लोगों को असामान्य आइडिया बड़ा असर दे सकता है। उद्यमियों को फर्स्ट टाइम अप्रोच क्लाइंट से आश्चर्यजनक सकारात्मक रिस्पांस मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों को अप्रत्याशित कॉल या इंटरव्यू अवसर मिलेगा। आज जोखिम थोड़ा रहेगा पर सीख और प्रगति दोनों मिलेंगी। लव: प्रेम जीवन में चंचलता और रोमांस दिखेगा। साथी आपकी मासूम बातचीत और अनायास योजनाओं से प्रभावित रहेंगे। डेट अचानक प्लान होकर खास पल बना सकती है। अविवाहित के लिए पहली मुलाकात में ही आकर्षण बनेगा। शादीशुदा जातक छोटे सरप्राइज या आउटिंग से रिश्ते में चमक लाएंगे। प्यार आज नियमों से नहीं, बल्कि दिल की आवाज से चलेगा। हेल्थ: ऊर्जा ऊँची रहेगी पर ध्यान और स्थिरता कम हो सकती है। हाइपर एनर्जी मोड के कारण पैरों या एड़ियों में हल्का दर्द संभव। गुनगुना पानी और योग शरीर को स्थिर रखेंगे। लकी कलर – टील, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – टू ऑफ वांड्स

आज का दिन योजना, दिशा चुनाव और आगे बढ़ने की तैयारी से भरा रहेगा। घर में किसी नई शुरुआत या बदलाव को लेकर दो रास्तों में चयन की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों की सलाह से दृष्टिकोण स्पष्ट होगा। बच्चों के भविष्य से जुड़े फ्यूचर ओरिएंटेड निर्णय चर्चा में रहेंगे। हाउसवाइफ घर के प्रबंधन में नए तरीके अपनाने की योजना सोचेंगी। धन के मामले में बचत और निवेश के दो विकल्पों में तुलना करनी पड़ेगी। व्यापार में विस्तार या नया लोकेशन विचारों में रहेगा।

करियर: ऑफिस में अवसरों की दिशा खुलती दिखाई देगी। प्रोजेक्ट चेंज या विभाग परिवर्तन का विकल्प सामने आ सकता है। सेल्स या मार्केटिंग प्रोफेशन में नए बाजार में कदम रखने की प्रेरणा मिलेगी। नौकरी चाहने वालों को दो अलग कंपनियों से अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। लव: प्रेम जीवन में भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत होगी। साथी के साथ बड़े निर्णय (जैसे साथ रहना, शादी) पर चर्चा संभव है। अविवाहित को दो आकर्षक विकल्पों में चयन की उलझन महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोग में रिश्ते को नई दिशा देने और रिश्ता बढ़ाने की योजना बनेगी। हेल्थ: मानसिक गतिविधि अधिक होने से थकान बन सकती है। फोकस ओवरड्राइव के कारण सिर में हल्का दबाव संभव है। भोजन नियमित न होने पर कमजोरी महसूस होगी। हल्की वॉक और स्ट्रेच शरीर में ऊर्जा बहाल करेंगे। लकी कलर – रेड, लकी नंबर – 9

धनु – फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आर्थिक और भावनात्मक असुरक्षा की भावना ला सकता है। घर में खर्च बढ़ने या अपेक्षित सहायता न मिलने से मन भारी रहेगा। बच्चों की फीस या गतिविधि का बोझ चिंता दे सकता है। किसी रुके पैसे या दस्तावेज के कारण निराशा हो सकती है। व्यापार में मंदी या ग्राहक घटने की आशंका मन को परेशान करेगी। आज उम्मीद कम दिखेगी, लेकिन सहायता पास ही होगी।

करियर: ऑफिस में काम तो रहेगा, लेकिन प्रशंसा कम और दबाव अधिक लगेगा। टारगेट ड्रॉप या परफॉरमेंस कमेंट से मनोबल प्रभावित हो सकता है। टीम सपोर्ट कम मिलेगा, जिससे अकेले संघर्ष करना पड़ेगा। उद्यमियों को कस्टमर इनेक्टिविटी या बाजार की सुस्ती परेशान कर सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को रिजेक्शन उदास कर सकता है। लव: प्रेम जीवन में आज भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। गलतफहमी और चुप्पी रिश्ता ठंडा कर सकती है। अविवाहित जातकों को प्यार में निराशा या अनदेखे जाने का अनुभव हो सकता है। पहले से चल रहा संबंध थोड़ा टूटता महसूस हो सकता है। प्यार आज सहारा चाहता है, पर अहं बीच में बाधा बन सकता है। हेल्थ: कम एनर्जी के कारण पैरों में भारीपन, कमर या घुटनों में दर्द हो सकता है। कुछ लोगों को विटामिन की कमी के लक्षण दिख सकते हैं। ठंडी हवा से दर्द बढ़ सकता है। गर्म पानी, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक है। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

आज का दिन आत्मविश्वास और उपलब्धि की चमक से भरा रहेगा। घर में खुशखबरी या किसी सफलता का जश्न मनाने जैसा माहौल बनेगा। बुजुर्ग आपकी तरक्की देखकर गर्व महसूस करेंगे। बच्चों के साथ खुशी के पल दिन को खास करेंगे। वर्किंग वीमेन अपनी क्षमताओं के लिए सराहना पाकर प्रसन्न होंगी। धन के मामले में लाभ, बोनस या महत्वपूर्ण रकम मिलने के योग बनेंगे। व्यापार में लगातार प्रगति और पहचान की स्थिति बनेगी।

करियर: ऑफिस में परिणाम और पहचान दोनों आपके पक्ष में रहेंगे। लीडरशिप उभरेगी और टीम आप पर भरोसा करेगी। प्रमोशन, इंक्रीमेंट या पुरस्कृत होने के मजबूत संकेत बनेंगे। उद्यमियों को क्लाइंट ट्रस्ट और ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय वृद्धि मिलेगी। सरकारी या कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट में स्वीकृति मिलने की संभावना है। लव: प्रेम जीवन में उत्साह और उत्सव का दौर रहेगा। साथी आपकी उपलब्धियों और सकारात्मक ऊर्जा से आकर्षित होंगे। रिश्ते में गर्व, समर्थन और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहित को ऐसा साथी मिल सकता है जो प्रेरणादायक और उत्साही हो सकता है। शादीशुदा के लिए जश्न, यात्रा या छोटा सेलिब्रेशन संभव है। हेल्थ: ऊर्जा और जीवन शक्ति उच्च स्तर पर रहेगी। त्वचा और चेहरे पर तेज चमक दिख सकती है। सिर में हल्का दर्द या पानी की कमी संभव है। पानी और हल्की योगा संतुलन बनाए रखेंगे। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

कुंभ – द वर्ल्ड

आज का दिन पूर्णता और उपलब्धि का अनुभव कराएगा। घर में लंबे समय से रुकी किसी इच्छा पूरी होने से राहत और खुशी दोनों मिलेंगी। बुजुर्ग आपकी सफलता को आशीर्वाद देंगे। बच्चों के साथ फैमिली अचीवमेंट मोमेंट दिन को खास बनाएगा। धन के मामले में लक्ष्य पूरा होने की खुशी या किसी भुगतान के सफल निपटारे की राहत मिलेगी। व्यापार में ब्रांड रीच का विस्तार होगा।

करियर: प्रोजेक्ट क्लोजर या अंतिम रिपोर्ट शानदार समाप्ति के साथ सम्मान दिला सकती है। नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली की सराहना होगी। उद्यमियों के लिए ब्रांड रीच का विस्तार और बड़े ग्राहकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। नौकरी तलाश कर रहे जातकों को मनचाही कंपनी से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। फ्रीलांसर के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म या विदेशी क्लाइंट्स जुड़ने के चांस हैं। लव: साथी के साथ गहरी समझ और तालमेल अनुभव होगा। पुराने मतभेद पूरी तरह खत्म होकर रिश्ता मजबूत दिशा लेगा। अविवाहित को ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जिसके साथ भविष्य की झलक महसूस हो। शादीशुदा के लिए प्यार, सहयोग और सम्मान पूर्ण तालमेल में रहेगा। रिश्ते में आज एक सुंदर शुरुआत जैसा एहसास होगा। हेल्थ: सेहत मजबूत और नियंत्रित रहेगी। कुछ को हल्की थकान यात्रा या अधिक गतिविधि के कारण हो सकती है। पानी और आराम शरीर को पूरी तरह पुनः सक्रिय बनाए रखेंगे। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

मीन – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन हृदय को संतुलित रखना सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। घर में किसी शब्द, निर्णय या व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। बुजुर्गों की नाराजगी या दूरी बेचैनी बढ़ाएगी। बच्चों की अवहेलना या जिद दिल को चुभ सकती है। धन के मामले में किसी वादे के टूटने या मदद न मिलने से निराशा संभव। व्यापार में भरोसे का टूटना या साझेदारी में तनाव निराशा देगा।

करियर: ऑफिस में आलोचना या गलतफहमी मन पर गहरा असर डाल सकती है। फीडबैक पर असहमति होने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। टीम से समर्थन कम मिलेगा और निर्णय अकेले लेने पड़ सकते हैं। उद्यमियों को क्लाइंट कैंसलेशन या वादे टूटने जैसा सामना करना पड़ सकता है। नौकरी तलाश कर रहे जातकों को रिजेक्शन या पोस्टपोन नोटिस निराशा दे सकता है। लव: साथी की बातों से गहरी चोट या गलतफहमी बढ़ सकती है। पुरानी शिकायतें फिर से उभर सकती हैं। अविवाहित को एकतरफा भावनाएं या अपेक्षा का टूटना तकलीफ देगा। शादीशुदा को संवाद के टूटने से दूरी महसूस हो सकती है। प्यार आज शांति और समय माँगेगा। हेल्थ: तनाव का असर सीधे शरीर पर पड़ेगा। भूख घट सकती है और नींद गहरी नहीं आएगी। गले और कंधों में जकड़न भी तनाव की वजह से। गर्म पेय, शांत रोशनी और धीमी साँसें राहत देंगी। लकी कलर – डस्टी रोज़, लकी नंबर – 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *