![]()
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने दोनों छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।
सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने वर्ष 2026 में जिला कलेक्टर पावर के 2 सरकारी अवकाश घोषित कर दिए हैं। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि आगामी वर्ष 2026 में 27 फरवरी को खाटूश्यामजी मेले तथा 26 मार्च को जीणमाताजी मेले का सरकारी अवकाश रहेगा। जिला कलेक
.
राज्य सरकार की जिला कलेक्टर को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने छुट्टी संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि खाटूश्यामजी विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जीणमाताजी मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आमजन की आस्था को देखते हुए दोनों मेलों पर कलेक्टर पावर की छुट्टी घोषित की गई है।