Kaithal Four Arrested in NIILM University Gate Firing | Haryana News | कैथल NIILM गेट पर फायरिंग में 4 अरेस्ट: कंधा टकराने पर हुआ था छात्रों में विवाद, स्टूडेंट के पैर में लगी थी गोली – Kaithal News

Actionpunjab
3 Min Read



गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम।

कैथल में NIILM यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंधा टकराने पर हुए विवाद में यूनिवर्सिटी गेट पर हुए फायरिंग के दौरान पांव में गोली लगने से छात्र घायल हो गया था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट और क्योड़क पुलिस चौकी की

.

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि बीएससी स्पोर्ट द्वितीय वर्ष के छात्र नितिन निवासी क्योड़क ने शिकायत दर्ज कराई थी। नितिन के अनुसार, 4 दिसंबर को दोपहर करीब 12:15 बजे वह क्लास खत्म कर घर जा रहा था।

इसी दौरान यूनिवर्सिटी गेट पर एक काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक गेट पर मौजूद छात्रों से झगड़ा करने के साथ कार पर लाठी डंडों से हमला कर रहे थे। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाड़ी को गेट के बाहर ले जाकर खड़े छात्रों पर चढ़ाने का प्रयास किया।

हमले के दौरान की थी फायरिंग

कार सवार एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसकी एक गोली नितिन के बाएं पैर में लगी। हमलावरों ने दो और राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को उसके ताऊ के लड़के सुमित ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल छात्र के मुताबिक, फायरिंग करने वालों में बाता निवासी कर्ण, अरुण, सिद्धांशु, हर्ष उर्फ हन्नी सहित 3-4 अन्य युवक शामिल थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपासना ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

टकराने पर हुआ था विवाद

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अरुण, सिद्धांशु और हर्ष तीनों यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, जबकि कर्ण का एडमिशन करवाने के लिए सभी यूनिवर्सिटी आए थे। यूनिवर्सिटी के अंदर कर्ण का एक अन्य युवक से कंधा टकराने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उनका झगड़ा बढ़ गया। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई मुकेश कुमार और क्योड़क पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मोहन सिंह की टीम ने आरोपी कर्ण, अरुण, सिद्धांशु और हर्ष उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके बाद दूसरे पक्ष के कई युवक एकत्रित हो गए तथा यूनिवर्सिटी गेट पर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आरोपी हर्ष अपने साथ अवैध असला लिए हुए था, जो उसने अवैध पिस्तौल से यूनिवर्सिटी गेट की तरफ फायर कर दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *