Heavy firing again on Pakistan-Afghanistan border | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर भारी गोलीबारी: पीस टॉक के 48 घंटे बाद ही हमला; एक-दूसरे पर पहले अटैक करने का आरोप लगाया

Actionpunjab
5 Min Read


काबुल/इस्लामाबाद16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने अक्टूबर में अफगानिस्तान के काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए थे। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान ने अक्टूबर में अफगानिस्तान के काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए थे।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर पर शुक्रवार को एक बार फिर भारी गोलीबारी हुई। गोलीबारी रात करीब 10 बजे शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने सबसे पहले कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया, जिसके जवाब में उनकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि अफगान सेना ने बिना उकसावे के चमन बॉर्डर पर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद पाकिस्तानी फोर्सेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा, “पाकिस्तान अपनी सरहद और लोगों की हिफाजत के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।” हालांकि, अभी तक किसी हताहत की सूचना नहीं है। इससे 48 घंटे पहले ही दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हुई थी। हालांकि, यह बातचीत बेनतीजा रही।

हमले से 48 घंटे पहले सऊदी अरब में शांति वार्ता हुई थी

यह ताजा झड़प उस वक्त हुई है जब 2-4 दिसंबर को सऊदी अरब में दोनों देशों के बीच तीसरे शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हुई थी। हालांकि, दोनों पक्षों ने युद्धविराम को बनाए रखने का वादा किया था, लेकिन तनाव कम नहीं हो रहा।

सऊदी अरब से दोनों प्रतिनिधिमंडल 4 दिसंबर अपने देश लौटे थे और 5 दिसंबर की रात को गोलीबारी शुरू हो गई। इससे पहले कतर और तुर्की में भी बातचीत हो चुकी है। चौथा दौर कब और कहां होगा, इसकी कोई तारीख तय नहीं है।

चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और दोनों देशों ने तैनाती बढ़ा दी हैं।

चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और दोनों देशों ने तैनाती बढ़ा दी हैं।

पाकिस्तान का आरोपअफगान से आतंकवादी हमले कर रहे

पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन से आतंकवादी हमले कर रहे हैं।

तालिबान सरकार इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करती है और कहती है कि पाकिस्तान अपनी अंदरूनी नाकामी का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ रहा है।

फिलहाल चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और दोनों तरफ भारी संख्या में सैनिक तैनात हैं। आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान ने आधी रात अफगानिस्तान में 3 एयरस्ट्राइक​ की थी

पाकिस्तान ने 24 नवंबर की आधी रात को अफगानिस्तान के तीन प्रांत खोस्त, कुनार और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की थी। खोस्त पर किए गए हमले में 10 आम लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 बच्चे और एक महिला शामिल थी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि खोस्त प्रांत के मुगलगई इलाके में रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी विमानों ने एक घर पर बमबारी की। इस हमले में 5 लड़के, 4 लड़कियां और एक महिला की मौत हो गई थी।

24 नवंबर को हुई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 9 अफगानी बच्चों की मौत हो गई थी।

24 नवंबर को हुई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 9 अफगानी बच्चों की मौत हो गई थी।

​​​​दोनों देशों के बीच पहले भी हुआ है तनाव

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं। 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है।

डूरंड लाइन ब्रिटिश काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई थी। यह दोनों देशों की पारंपरिक जमीन को बांटती है और दोनों तरफ के पठान इसे कभी स्वीकार नहीं करते।

———————————- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने चीन के अरुणाचल पर दावे का समर्थन किया:PAK प्रवक्ता बोले- पूरा साथ देंगे; भारत बोला- अरुणाचल हमारा अभिन्न हिस्सा, सच्चाई नहीं बदलती

पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन के अरुणाचल प्रदेश पर दावे का खुलकर समर्थन किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने 5 दिसंबर को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े हर मुद्दे पर पाकिस्तान का लगातार और पूरा समर्थन चीन के साथ है।’ पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *