IMD Weather Update; Rajasthan MP Cold Wave | uttarakhand Jammu Kashmir Himachal Snowfall Alert | राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे: 8 दिसंबर से और बढ़ेगी ठिठुरन; उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, केदारनाथ में -14° पारा

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Cold Wave | Uttarakhand Jammu Kashmir Himachal Snowfall Alert

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। राजस्थान के 18 शहरों में शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। 7 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। फतेहपुर 1.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। लूणकरणसर में 3.2, सीकर में 3 और नागाैर में 3.1 पारा रिकाॅर्ड हुआ।

मध्य प्रदेश के 19 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी से पारा सबसे कम 5.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से सर्द हवाएं आने के कारण 7 और 8 दिसंबर को सर्दी का असर और बढ़ेगा।

इधर, IMD ने उत्तराखंड में रविवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। राज्य के कई जिलों में तापमान पहले से शून्य से नीचे पहुंच गया है।केदारनाथ में शुक्रवार को -14 और बद्रीनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की हो सकती है। शुक्रवार को राज्य के सभी शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। 14 शहरों में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में -8.3 डिग्री और कुकुमसैरी में -5.2 डिग्री तापमान रहा।

सभी राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री नीचे, सीकर में पारा 1.9 डिग्री; पाला पड़ने से फसलें खराब

सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार कई दिनों से खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जम रही हैं।

सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार कई दिनों से खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जम रही हैं।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। शुक्रवार को राज्य के 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में इस सीजन पहली बार तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर के शेखावाटी में ओस की बूंदें जमने से खेतों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 19 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे, ग्वालियर-चंबल में सर्द हवाओं से ठिठुरन; भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी तेज सर्दी

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 19 शहरों में शुक्रवार को पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी से पारा सबसे कम 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 8.2 डिग्री, इंदौर में 11 डिग्री, ग्वालियर में 7.5 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों से सर्द हवाएं आ रही हैं। इससे राज्य में 7 और 8 दिसंबर को ठिठुरन और बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: केदारनाथ में तापमान माइनस 14 डिग्री, पिथौरागढ़-चमोली में नदी-नाले जमे; मैदानी इलाकों में धुंध

चमोली के औली में शुक्रवार को नदी और नाले का पानी जमकर बर्फ हो गया।

चमोली के औली में शुक्रवार को नदी और नाले का पानी जमकर बर्फ हो गया।

उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, पिथौरागढ़, चमोली सहित कई इलाकों में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ में शुक्रवार को तापमान माइनस 14 डिग्री और बद्रीनाथ में माइनस 11 डिग्री दर्ज पहुंच गया। पिथौरागढ़ और चमोली में नदी-नाले जम गए हैं। मौसम विभाग ने अनुसार, राज्य में रविवार से मौसम बदलेगा। कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, नारनौल में तापमान में 3.5 डिग्री पहुंचा; 8 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

हिसार में सर्दी और हल्के कोहरे के बीच शनिवार सुबह छात्र साइकिल से स्कूल गए।

हिसार में सर्दी और हल्के कोहरे के बीच शनिवार सुबह छात्र साइकिल से स्कूल गए।

हरियाणा में सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को नारनौल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में 3.7 डिग्री, करनाल में 7.0 डिग्री, अंबाला में 7.7 डिग्री और चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पानीपत सहित कुछ जगहों पर पाला जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 दिसंबर के बाद कई शहरों के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *