Palwal Dowry Murder Case: Woman Beaten and Allegedly Hanged by In-Laws | Haryana News | पलवल में पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या: मायके वाले बोले-शव फंदे पर लटकाया, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, 2 साल पहले हुई शादी – Palwal News

Actionpunjab
3 Min Read



पलवल में एक विवाहिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर किए जाने का मामला सामना आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। मुंडकटी पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जां

.

मृतका की पहचान तसलीमा निवासी गांव सोलाका, पलवल के रूप में हुई है। तसलीमा के चाचा कमालुद्दीन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई जमालुद्दीन ने अपनी दो बेटियों तसलीमा और अरवाना की शादी 5 सितंबर 2023 को पलवल के सोलाका गांव निवासी नायब और जाहुल से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था।

शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग तसलीमा और अरवाना को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। कई बार मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। हालांकि, पंचायत के बाद आरोपी अपनी गलती मानकर उन्हें वापस ले जाते थे, लेकिन कुछ समय बाद फिर से मारपीट शुरू कर देते थे।

जनवरी 2025 में आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी दोनों भतीजियों को कामा शहर के बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए थे। तब तसलीमा ने अपने चाचा कमालुद्दीन को फोन किया, जिसके बाद वे उन्हें वहां से लेकर आए। इस घटना के बाद भी दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में परेशान न करने का आश्वासन देकर दोनों भतीजियों को सोलाका वापस ले गए।

सूचना मिलते ही ससुराल पहुंचे परिजन

कमालुद्दीन ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 की देर रात करीब 9:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी भतीजी तसलीमा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वे रात करीब 1 बजे सोलाका गांव पहुंचे।

मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि, कमालुद्दीन की शिकायत पर मृतका के पति नायब सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने अपनी दूसरी बेटी अरवाना को पूछा तो उसने बताया कि तसलीमा को उसके देवर जाहुल, बसकरी व सुब्बन ने पकड़ रखा था और पति नायब लाठी से पीट रहा था। उसने बचाने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया। मारपीट कर उसकी बहन को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *